scriptमिस्र: बस हादसे में 28 लोगों की मौत, मरने वालों में कई भारतीय पर्यटक भी शामिल | Bus with indian tourists textile workers is crashed | Patrika News

मिस्र: बस हादसे में 28 लोगों की मौत, मरने वालों में कई भारतीय पर्यटक भी शामिल

locationनई दिल्लीPublished: Dec 29, 2019 05:05:04 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

यह जानलेवा घटना पोर्ट सैद और डेमिएट्टा के बीच हुई, जहां कपड़ा मजदूरों से भरी एक बस बीचोबीच सड़क पर एक कार से जा टकराई

bus accident

bus accident

काहिरा। मिस्र में शनिवार को दो अलग-अलग भीषण सड़क हादसे में 28 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कई भारतीय पर्यटक भी थे। इस हादसे में कई कपड़ा मजदूर भी मारे गए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।
यह जानलेवा घटना पोर्ट सैद और डेमिएट्टा के बीच हुई जहां कपड़ा मजदूरों से भरी एक बस बीचोबीच सड़क पर एक कार से जा टकराई। मृतकों में 22 पुरुष और महिलाएं हैं जो एक कपड़ा मिल में काम करने जा रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक इस सड़क हादसे में 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
इससे पहले एक और घटना में पर्यटकों से भरी दो बसें काहिरा से सटे एन सोखना रिसॉर्ट के पास एक ट्रक से टकरा गईं। इस दौरान दो मलेशियाई महिलाएं और एक भारतीय शख्स की मौत हो गई जबकि मिस्र के भी तीन लोगों की जान चली गई। इन तीन लोगों में एक बस ड्राइवर, एक टूर गाइड और एक सिक्योरिटी गार्ड शामिल है। तकरीबन 24 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं जिनमें कई पर्यटक हैं। कई घायलों की हालत नाजुक है.
मिस्र में सड़क हादसे आम हैं क्योंकि सड़कों की दशा काफी खराब है। मिस्र में यातायात नियमों का उल्लंघन भी आम समस्या है। इस मामले में सरकार कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी है। हर साल यहां हजारों लोगों की मौत सड़क हादसे में हो जाती है। साल 2018 में 8480 सड़क हादसे हुए जबकि 2017 में यह आंकड़ा 11,098 था. 2016 में सड़क हादसे के चलते 5 हजार से ज्यादा मौतें हुईं। 2017 में इसमें कुछ कमी दर्ज की गई और यह आंकड़ा 3747 दर्ज किया गया जबकि 2018 में यह संख्या 3087 है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो