scriptकोरोना संकट के बीच दुबई में दीपावली मनाने की छूट, Covid के लिए सुरक्षा गाइडलाइन जारी | Celebrate Diwali In Dubai Amid Corona Crisis, Security Guideline Released For Covid-19 | Patrika News

कोरोना संकट के बीच दुबई में दीपावली मनाने की छूट, Covid के लिए सुरक्षा गाइडलाइन जारी

locationनई दिल्लीPublished: Nov 13, 2020 06:19:34 pm

Submitted by:

Anil Kumar

HIGHLIGHTS

Dipawali Celebrate In Dubai: दुबई में कुछ प्रतिबंधों के साथ दीपावली महापर्व मनाने की छूट दी गई है। इसके लिए एक सुरक्षा गाइडलाइन जारी किया गया है।
दुबई में रहने वाले सनातन धर्म के लोगों से शीर्ष अधिकारी ने आग्रह किया है कि वह इन नियमों का पालन करें, ताकि देश में कोरोना महामारी को फैलने से रोका जा सके।

diwali-dubai.jpg

Celebrate Diwali In Dubai Amid Corona Crisis, Security Guideline Released For Covid-19

दुबई। अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व दीपावली ( Dipawali 2020 ) दुनियाभर में मनाई जा रही है। लेकिन इस बार कोरोना महामारी ( Corona Epidemic ) के कारण लोग एक साथ मिलकर यह पर्व नहीं मना पा रहे हैं। तमाम देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एहतियात के तौर पर सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

इस बीच दुबई में कुछ प्रतिबंधों के साथ दीपावली महापर्व ( Dipawali In Dubai ) मनाने की छूट दे दी गई है। दुबई के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि कोरोना महामारी को लेकर दीपावली पर एक सुरक्षा गाइडलाइन जारी किया गया है।

दिवाली के दिन इन घरों को चुनती हैं देवी लक्ष्मी, ऐसे समझें दिवाली की रात माता लक्ष्मी आपके घर आईं या नहीं!

दुबई में रहने वाले सनातन धर्म के लोगों से शीर्ष अधिकारी ने आग्रह किया है कि वह इन नियमों का पालन करें, ताकि देश में कोरोना महामारी को फैलने से रोका जा सके।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7xgab5

दीपोत्सव में शामिल होने वालों के लिए मास्क पहनना जरूरी

गल्फ न्यूज से बात करते हुए दुबई रिटेल रजिस्ट्रेशन के डायरेक्टर मोहम्मद फरास अयाकत ने दीपावली के इस विशेष पावन प्रकाश पर्व विव‍िध समुदाय के लोगों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

दीपोत्सव के अंतिम दिन हर्षोल्लास से मनाया भाई दूज का पर्व, बहनों ने तिलक लगाकर की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

उन्‍होंने कहा कि कोरोना नियमों का पालन करें और इस उत्‍सव का आनंद लेने के लिए शारीरिक दूरी बनाए रखें। मोहम्मद फरास अयाकत ने कहा कि इस दीपोत्सव में शामिल होने के लिए मास्‍क पहनना अनिवार्य है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो