खाड़ी देश

राहुल गांधी: प्रवासियों के मसले पर कांग्रेस गंभीर, चुनाव घोषणा पत्र में शामिल होंगे मुद्दे

राहुल गांधी ने प्रवासियों को भरोसा दिलाया कि वह लोकसभा चुनाव में पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में उनके मसले शामिल करेंगे

नई दिल्लीJan 12, 2019 / 08:46 am

Siddharth Priyadarshi

राहुल गांधी: प्रवासियों के मसले पर कांग्रेस गंभीर, चुनाव घोषणा पत्र में शामिल होंगे मुद्दे

दुबई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अपने पहले दौरे के दौरान यहां शुक्रवार को भारतीय प्रवासियों से मुलकात की। राहुल गांधी ने प्रवासियों को भरोसा दिलाया कि वह लोकसभा चुनाव में पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में उनके मसले शामिल करेंगे। राहुल गांधी गुरुवार की रात यहां पहुंचे थे । उन्होंने यहां दिन में यूएई के अग्रणी कारोबारियों के साथ बातचीत की। इसके बाद जेबेल अली औद्योगिक क्षेत्र में एक संवाद सत्र में वह भारतीय श्रमिकों से मुखातिब हुए।

दुबई से राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- देश ने साढ़े चार साल झेली असहिष्णुता

इशारों में पीएम मोदी पर तंज

श्रमिकों को संबोधित करते हुए गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात पर पर तंज कसा। उन्होंने कहा, “मैं यहां अपने मन की बात नहीं कहने आया हूं, बल्कि आपके मान की बात सुनने आया हूं।” राहुल गांधी ने कहा, “अपने परिवारों को भारत में छोड़कर आप यहां उनके लिए कठिन परिश्रम करके कमाने आए हैं। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि हम आपके साथ हैं। मैं यहां आपकी समस्याएं सुनने आया हूं। मैं जो कुछ भी मदद कर सकता हूं, वह करने को तैयार हूं।”

बीवी को केबिन में बिठाकर जहाज उड़ा रहा था पायलट, एयरलाइंस ने उठाया बड़ा कदम….

प्रवासियों की समस्याओं पर कांग्रेस गंभीर

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के साथ राहुल गांधी ने श्रमिकों के साथ बातचीत की। उन्होंने श्रमिकों से दुबई में उनको हो रही कठिनाइयों और भारत में उनके परिवार की समस्याओं के बारे में पूछा। राहुल ने कहा, मैं यह सुनने के लिए यहां हूं कि आप सभी को क्या कहना है।उन्होंने कहा, “मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि सरकार आपके लिए और भारत में आपके परिवार के लिए काम करेगी। ” आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले अपने ग्लोबल आउटरीच कार्यक्रम के तहत राहुल ने यहां इंडियन बिजनेस एंड प्रोफेशनल काउंसिल (आईबीपीसी) के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की। राहुल ने दुबई में बसे पंजाबी समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

Home / world / Gulf / राहुल गांधी: प्रवासियों के मसले पर कांग्रेस गंभीर, चुनाव घोषणा पत्र में शामिल होंगे मुद्दे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.