scriptCoronavirus: मिस्र में कर्फ्यू के बीच भीषण सड़क हादसा, 15 की मौत | Coronavirus: 15 dead in curfew road accident in Egypt | Patrika News

Coronavirus: मिस्र में कर्फ्यू के बीच भीषण सड़क हादसा, 15 की मौत

locationनई दिल्लीPublished: Mar 26, 2020 07:52:00 pm

Submitted by:

Anil Kumar

HIGHLIGHTS:

मिस्र की राजधानी काहिर में भीषण सड़क हादसा
कोरोना वायरस की वजह से देश में कर्फ्यू लगा है
सड़क हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल

egypt

मिस्र की राजधानी काहिरा में कर्फ्यू के बाद एक सड़क दुर्घटना

काहिरा। पूरी दुनिया में कोरोना के कहर से हजारों लोगों की जान जा चुकी है और तेजी के साथ यह वायरस लोगों को अपना शिकार बनाता जा रहा है। लिहाजा कोरोना को फैलने से रोकने के लिए कई देशों ने लॉकडाउन घोषित किया है। इस बीच मिस्र से एक दुखद खबर सामने आई है।

दरअसल, मिस्र की राजधानी काहिरा में एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई है। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों और स्‍थानीय मीडिया के अनुसार, एक ट्रेलर-ट्रक अनियंत्रित होकर फ्रीवे पर खड़ी ढेर सारी गाड़ियों को रोंदते हुए आगे बढ़ गई। इस दौरान इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।

कोरोना को लेकर देश में लगा है कर्फ्यू

आपको बता दें कि मिस्र में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में कर्फ्यू लगाया गया है। कर्फ्यू लगाने के कुछ ही घंटे बाद ये दर्दनाक हादसा हुआ है।

लॉकडाउन: घर से निकलते ही सुनील ग्रोवर को पड़े डंडे, तस्वीरें हुई वायरल

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि शाम 7 बजे के बाद सार्वजनिक परिवहन बंद हो जाते है और लोगों को सड़कों पर प्रवेश करने से मना किया जाता है जब तक कि वह जरूरी सेवा में कार्यरत न हो या फिर उनके पास छूट न हो।

अधिकारियों ने बताया कि माइक्रोबसों, ट्रकों और कारों की एक लाइन को मध्य काहिरा में सड़क पर एक चेकपॉइंट पर खड़ा किया गया था। इस बीच सड़क किनारे खड़े वाहनों पर निर्माण सामग्री से भरा ट्रक अचानक तेज गति से आया और वाहनों पर चढ़ गया।

फिलहाल, अधिकारी इस हादसे की जांच कर रहे हैं। सभी घायलों को नजदीकी गीज़ा प्रांत के एल सैफ़ सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। गौरतलब है कि मिस्र में हर साल लगभग 8,000 लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो