scriptDeepawali 2019: दुबई में पटाखे बेचने पर रोक, पकड़े जाने पर हो सकती है तीन महीने की जेल | Dipawali 2019: Ban on selling firecrackers in Dubai, may get three months in jail if caught | Patrika News

Deepawali 2019: दुबई में पटाखे बेचने पर रोक, पकड़े जाने पर हो सकती है तीन महीने की जेल

locationनई दिल्लीPublished: Oct 26, 2019 11:08:48 pm

Submitted by:

Anil Kumar

दुबई में पटाखे जलाने के लिए पुलिस और दुबई नगर पालिका से पूर्व अनुमति लेने की जरूरत होगी
कानून का उल्लंघन करने वालों की तीन महीने की जेल या 5000 रुपए जुर्माना हो सकता है

cracker.jpg

दुबई। भारत में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है, वहीं दुनिया के कई देशों में भी इस त्योहार को धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस पर्व में लोग खुशी से दीये जलाते हैं और फिर पटाखे फोड़ते हैव आतिशबाजी करते हैं। हालांकि राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण पटाखे जलाने पर रोक लगा दी गई है।

अब ऐसा ही कुछ नजारा दिल्ली से दूर सऊदी अरब के दुबई में देखने को मिल रहा है। प्रदूषण के कारण सरकार ने दीपावली के मौके पर पटाखे बेचने और जलाने पर रोक लगा दी है।

Diwali 2019: इस दरगाह में 250 वर्षों से हिन्दू-मुस्लिम एक साथ मनाते हैं दीपावली

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, यदि कोई भी पटाखे बेचते हुए पकड़ा जाता है तो उसे तीन महीने की जेल हो सकती है या पांच हजार (5000) रुपए जुर्माना भरना पड़ सकता है।

द खलीज टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि दुबई पुलिस ने बताया है कि लोगों के बीच जागरूकता के चलते यह काफी हद तक नियंत्रण में है। इवेंट ऑर्गेनाइजर्स को पटाखों का इस्तेमाल करने के लिए दुबई पुलिस और दुबई नगर पालिका से पूर्व अनुमति लेने की जरूरत होगी।

पहले भी पटाखे जलाने पर लग चुकी है रोक

बता दें कि बीते कुछ वर्षों में दुबई नगर पालिका निरीक्षक दीपावली के दौरान पटाखों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया है कि पटाखों से लोगों और संपत्तियों, दोनों को नुकसान पहुंच सकता है और इसके साथ ही साथ, इससे पर्यावरण भी दूषित होती है।

मुस्लिम महिलाओं ने उतारी प्रभु श्रीराम की आरती, उर्दू में लिखी आरती का किया गायन

पहले ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां इस नियम का उल्लंघन करने वालों को सीधे अदालत भेज दिया गया है। साल 2015 में, पुलिस ने 23 टन पटाखे जब्त किए थे, 2014 में 25 टन और 2013 में 13 टन पटाखे जब्त किए जा चुके हैं।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो