scriptमिस्र के सुरक्षा बलों ने आतंकियों पर किया करारा प्रहार, दस को मार गिराया | Egyptian army killed 10 terrorists in Sinai province | Patrika News

मिस्र के सुरक्षा बलों ने आतंकियों पर किया करारा प्रहार, दस को मार गिराया

locationनई दिल्लीPublished: Feb 10, 2020 01:01:55 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के एक हमले को नाकाम किया।
हमले में एक अधिकारी समते सात जवान शहीद हो गए।

egypt_army.jpg

मिस्र की सेना।

काहिरा। मिस्र के सुरक्षा बलों ने सिनाई प्रांत में सुरक्षा चौकी पर हमला बोले कर दस आतंकियों को ढेर कर दिया है। इस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के एक हमले को भी नाकाम कर दिया है। हालांकि इस हमले एक अधिकारी समते सात जवान शहीद हो गए।
पाकिस्तान: पर्वत चोटी पर फंस गए दो विदेशी पर्वतारोही, सेना ने हेलिकॉप्टर से निकाला

सुरक्षा चौकी को आतंकियों के कब्जे छुड़ाया

मिस्र के सुरक्षाबलों के प्रवक्ता तामेर अल-रिफई ने एक बयान में बताया कि सुरक्षाबलों ने रविवार को सिनाई प्रांत की सुरक्षा चौकी को आतंकियों के कब्जे छुड़ा लिया। आतंकियो ने उन्हें रोकने के लिए जोरदार हमला किया। इस हमले में दो अधिकारियों सहित सात जवान मारे गए।
सैकड़ो नागरिक मारे जा चुके हैं

सेना के प्रवक्ता रिफई के अनुसार सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों द्वारा उपयोग किये गये वाहन को नष्ट कर दिया। सुरक्षा बलों ने हमले की जगह पर आतंकियों की खोजबीन शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 में पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के सत्ता से बेदखल होने के बाद आंतकवादी हमलों में पुलिसकर्मी, सैनिक और सैकड़ो नागरिक मारे जा चुके हैं। अधिकतर हमलों में सिनाई के इस्लामिक स्टेट आतंकवादियों समूहों को हाथ रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो