खाड़ी देश

उत्तरी मिस्र में बड़ा हादसा, तेल रिसाव में लगी भयंकर आग की चपेट में आने से 6 की मौत

मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी
गांव के आसपास चारों तरफ फैल गई थी तेल

नई दिल्लीNov 14, 2019 / 09:58 am

Shweta Singh

काहिरा। मिस्र की राजधानी काहिरा से एक बड़ी दुर्घटना की खबर आ रही है। देश के उत्तर में स्थित बेहेईरा प्रांत में तेल की एक पाइपलाइन में रिसाव होने के बाद उसमें आग लग गई। इस कारण इसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

मौके पर 20 एम्बुलेंस किए गए थे तैनात

समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में बयान के हवाले से बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मंत्रालय ने मौके पर 20 एम्बुलेंस तैनात कराए। घायलों को जल्द से जल्द नजदीकी अस्पताल भिजवाया। वहीं, घटना के बारे में जानकारी देते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि यह रिसाव चोरी के असफल प्रयास के कारण हुआ।

गांव के पास पाइपलाइन में थी सूराख

पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार चोरी करने के उद्देश्य से बेहेईरा के इटे अल-बराउंड शहर में अल-मवासिर गांव के पास पाइपलाइन में सूराख कर दिया गया था। इसके चलते गांव के आसपास चारों तरफ तेल फैलने लगा। बेहेईरा के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपने बयान में कहा कि ग्रामीणों की भीड़ तेल रिसने वाले स्थान पर पहुंच गई। इसी दौरान आग लग गई और लोग उसकी चपेट में आ गए।

आग पर पा लिया गया है काबू

फिलहाल, आग बुझ गई है। हेईरा प्रांत के महासचिव हजेम अल-एश्मौनी ने मिस्र के सरकारी टीवी से कहा, ‘आग पर पूरी तरह काबू पर लिया गया है।’ उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Home / world / Gulf / उत्तरी मिस्र में बड़ा हादसा, तेल रिसाव में लगी भयंकर आग की चपेट में आने से 6 की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.