scriptक्राइस्टचर्च हमला: यूएई ने जताया आभार, बुर्ज खलीफा पर लगाई न्यूजीलैंड के पीएम की तस्वीर | Give Honour by presenting image of New Zealand PM on Burj Khifa | Patrika News

क्राइस्टचर्च हमला: यूएई ने जताया आभार, बुर्ज खलीफा पर लगाई न्यूजीलैंड के पीएम की तस्वीर

locationनई दिल्लीPublished: Mar 23, 2019 03:02:21 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

– हमले में दो मस्जिदों में कम से कम 50 लोग मारे गए- प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न का आभार व्यक्त किया- पीएम की छवि को ट्विटर पर पोस्ट किया

UAE

यूएई ने का जताया आभार, बुर्ज खलिफा पर न्यूजीलैंड के पीएम की छवि पेश कर दिया सम्मान

रियाद। संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशीद अल मकतूम ने शुक्रवार को क्राइस्टचर्च मस्जिद की गोलीबारी के बाद मुसलमानों के प्रति सहानुभूति के लिए न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न का आभार व्यक्त किया। इस हमले में दो मस्जिदों में कम से कम 50 लोग मारे गए। यूएई ने दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची संरचना बुर्ज खलीफा पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री की छवि को प्रदर्शित किया है। राशीद अल मकतूम ने मुस्लिम समुदाय का समर्थन करने के लिए धन्यवाद संदेश भेजा।
https://twitter.com/jacindaardern?ref_src=twsrc%5Etfw
कई मासूमों की मौत हो गई

यूएई के प्रधानमंत्री ने कहा कि वह न्यूजीलैंड के प्रति अभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में मुस्लिम समुदाय के साथ सहानुभूति प्रकट की। इस हमले में कई मासूमों की मौत हो गई। इसे भयावह हमले में नमाज के दौरान श्रद्धालुओं पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस हमले में बांग्लादेश की क्रिकेट टीम बाल-बाल बची।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो