scriptलीबिया की राजधानी में धमाके और भारी गोलीबारी | Heavy firing and blast in tripoli | Patrika News

लीबिया की राजधानी में धमाके और भारी गोलीबारी

Published: Mar 30, 2016 12:28:00 pm

लीबिया की राजधानी त्रिपोली में बुधवार तड़के कई विस्फोटों तथा भारी गोलीबारी की आवाजें सुनी गई

Libya

Libya

त्रिपोली। लीबिया की राजधानी त्रिपोली में बुधवार तड़के कई विस्फोटों और भारी गोलीबारी की आवाजें सुनी गई। सूत्रों के मुताबिक गोलीबारी के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन अटकलें लगाई जा रही है कि संयुक्त राष्ट्र समर्थित एकता सरकार ट्यूनिशिया से त्रिपोली की ओर जा रही है।

त्रिपोली में स्वघोषित सरकार और कुछ सशत्र गुट एकता सरकार को रोक रही है और वहां से नहीं जाने की चेतावनी दे रहे हैं। त्रिपोली की सरकार वर्ष 2014 में लड़ाई जीतकर सत्ता हासिल की थी। विद्रोहियों की सरकार पूर्वी लीबिया की ओर चली गई। यह एकता सरकार दिसम्बर में संघर्ष समाप्त कर लीबिया के कई भागों में बंटने के बाद अस्तित्व में आई थी लेकिन नई सरकार देश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में कट्टरपंथियों का सामना करती रही है।

रविवार और सोमवार को त्रिपोली का एयरबेस को कुछ घंटों के लिए बंद रखा गया था। एकता सरकार के प्रेसिडेंसियल काउंसिल ने कहा था कि यह बंद एकता सरकार को लीबिया की ओर जाने से रोकने के लिए किया गया था। त्रिपोली के प्रधानमंत्री खलीफा अल-घवेल ने मंगलवार को कहा था कि प्रेसिडेंसियल काउंसिल के अनुचित व्यवहार से लोगों की आत्मा की रक्षा के लिए एयरबेस को बंद रखा गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो