scriptनाइजीरिया में अतिवादियों से लड़ते हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 5 मरे | Helicopter crashed while fighting extremists in Nigeria, 5 die | Patrika News

नाइजीरिया में अतिवादियों से लड़ते हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 5 मरे

locationनई दिल्लीPublished: Jan 04, 2019 02:08:05 pm

Submitted by:

Navyavesh Navrahi

सैन्य अभियान के दौरान यह हेलीकॉप्टर सैनिकों की मदद कर रहा था।

nagiria

नाइजीरिया में अतिवादियों से लड़ते हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 5 मरे

उत्तरी नाइजीरिया के दमशक शहर में अतिवादियों के खिलाफ सैन्य अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान बोर्नों प्रांत में एक सेन्य हेलीकॉप्टर दुर्घनाग्रस्त हो गया। इसमें पांच लोगों की जान चली गई। स्थानीय मीडिया के माध्यम से यह जानकारी सामने आई है।
रिपोर्ट के अनुसार- यह हेलीकॉप्टर नाइजीरिया के दमसक शहर में सैन्य अभियान के दौरान सैनिकों को हवाई सहायता प्रदान करा रहा था। यह एमआई-35 एम हेलीकॉप्टर था, जो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मारे जाने वाले पांचों लोग चालक दल के सदस्य थे।
रिपोर्ट में वायु सेना अधिकारी इबिकुन्ले डरमोला के हवाले से कहा गया है कि- उन्होंने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा- ‘बहुत दुख के साथ बताना चाहता हूं कि बोर्नो राज्य के दमसक में सैनिकों को हवाई सहायता प्रदान कर रहा वायु सेना का एमआई -35 एम हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इसमें सवार चालक दल के पांच सदस्यों की जान चली गई।’ गौर हो, इस जगह पर अतिवादियों के खिलाफ संयुक्त सैन्य अभियान चलाया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो