scriptयूएई में भारतीय मूल की महिला ने की आत्महत्या, जानिए क्यों भारत नहीं लाया जाएगा शव | Indian nurse suicide in UAE | Patrika News
खाड़ी देश

यूएई में भारतीय मूल की महिला ने की आत्महत्या, जानिए क्यों भारत नहीं लाया जाएगा शव

यूएई के एक अस्पताल में सुजा सिंह नाम की एक भारतीय मूल की महिला ने आत्महत्या कर ली। केरल की रहने वाली थी महिला ।

दौसाApr 10, 2018 / 07:56 pm

mangal yadav

UAE

दुबईः संयुक्त अरब अमीरात के अल अइन शहर में एक भारतीय नर्स ने अस्पताल की छत से कूदकर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला केरल की रहने वाली थी। 40 वर्षीय महिला की पहचान सुजा सिंह के रूप में हुई है। सुजा सिंह के दो बच्चे हैं, जो विदेश में पढ़ रहे हैं। इस घटना के बाद पूरा अस्पताल सदमे में है। अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में पूरा अस्पताल पूरी तरह मृतक के परिवार के साथ हैं। अधिकारी ने बताया कि सुजा सिंह का अस्पताल के किसी सदस्य के साथ कोई विवाद था। वह अच्छी तरह से कार्य कर रही थीं। अस्पताल के एक आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार वह जनवरी से नर्सो की प्रमुख के रूप में कार्य कर रही थी।

तलाकशुदा थी सुजा सिंह
स्थानीय मीडिया के अनुसार सुजा सिंह एक तलाकशुदा महिला थी। अस्पताल ने उनके बच्चों से संपर्क किया है, लेकिन वे कथित रूप से शव को ले जाने के लिए तैयार नहीं हैं। अस्पताल के एक अधिकारी के मुताबिक मृतक के परिजन शव को भारत नहीं ले जाना चाहते। वे सुजा सिंह का अंतिम संस्कार अमीरात में करेंगे। हालांकि मृतक के परिजनों की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है।

ये भी पढ़ेः सऊदी अरब में चींटी के काटने से भारतीय महिला की मौत, 2 दिन तक थी ICU में

तनाव में थी महिला
सुजा सिंह संयुक्त अरब अमीरात के स्थानीय समय के अनुसार रविवार को अस्पताल की छत से छलांग लगाई थी। गंभीर रुस से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। महिला इलाज के दौरान सोमवार को दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि भारतीय मूल की महिला संयुक्त अरब अमीरात में काफी लंबे समय से रह रही थी। महिला अल ऐन शहर के एक अस्पताल में बतौर नर्स काम करती थी। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है कि महिला ने आखिर किस वजह से आत्महत्या की।

Home / world / Gulf / यूएई में भारतीय मूल की महिला ने की आत्महत्या, जानिए क्यों भारत नहीं लाया जाएगा शव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो