scriptदुबई: भारतीय महिला ने AC के लिए किया हंगामा, एयरलाइंस ने फ्लाइट से उतारा | Indian women in Dubai Mumbai flight deplaned for creating ruckus | Patrika News

दुबई: भारतीय महिला ने AC के लिए किया हंगामा, एयरलाइंस ने फ्लाइट से उतारा

locationनई दिल्लीPublished: Aug 01, 2019 01:03:58 pm

Submitted by:

Shweta Singh

दुबई से मुंबई आ रही फ्लाइट में भारतीय महिला ने किया जमकर हंगामा
महिला ने फ्लाइट में दम घुटने और AC के धीमें चलने की शिकायत की थी

Air India Express

दुबई। भारतीय दुनिया में जैसे और जहां भी हों, हरदम चर्चा में रहते हैं। हाल ही में इंडोनेशिया से एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में दिखाया गया था छुट्टी मनाने बाली गया भारतीय परिवार वहां के होटल से सामान चुराकर ले जाते हुए पकड़ा गया। अभी इसपर जगहंसाई बंद हुई भी नहीं थी कि अब सऊदी अरब ( Saudi Arabia ) से एक मामला सामने आ रहा है।

दरअसल, यहां के एक प्लेन से एक भारतीय महिला को ‘उपद्रव’ ( Woman create ruckus in Flight ) करने के चलते उतार दिया गया। कहा ये भी जा रहा कि इस पूरे वाकये के चक्कर में फ्लाइट डेढ़ घंटे देर भी हो गई।

दुबई-मुंबई फ्लाइट का मामला

मामला दुबई-मुंबई की फ्लाइट से सामने आया। एयर इंडिया एक्सप्रेस ( air india express ) एयरलाइन के अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट रविवार शाम करीब 6 बजे उड़ान भरने को तैयार थी। लेकिन महिला के उपद्रव के बाद फ्लाइट दोबारा रनवे पर लौटना पड़ा। अधिकारी के मुताबिक, महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

दुबई किंग की बीबी ने लंदन में दर्ज किया केस, मांगा बच्चों पर हक

AC के लिए किया हंगामा

जानकारी के मुताबिक, महिला टूरिस्ट वीजा पर दुबई आई थी। फ्लाइट पर चढ़ते ही उसने दम घुटने की शिकायत की। उसके बाद महिला ने कहा कि विमान का एसी (AC) काम नहीं कर रहा है। एयरलाइन अधिकारी के मुताबिक,’महिला ने कहा कि AC बहुत धीरे चल रहा है और फ्लाइट में बहुत गर्मी है। हमारे क्रू मेंबरों ने उसे शांत कराने की कोशिश की और कहा कि एक बार फ्लाइट के टेकऑफ करने के बाद कूलिंग सामान्य हो जाएगी। हालांकि, इन बातों का भी उसपर असर नहीं हुआ। महिला ने अपना हंगामा जारी रखा और कहा कि उसे यात्रा ही नहीं करनी है।’

हज करने सऊदी पहुंचा 130 वर्षीय इंडोनेशियाई नागरिक, अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

बिना केस रजिस्टर किए ही किया गया पुलिस के हवाले

अधिकारी ने कहा कि जब बार-बार समझाने के बाद भी महिला नहीं मानी तो विमान को 6.10 पर वापस टर्मिनल लौटना पड़ा। महिला को संभालने के लिए नियुक्त की गई फीमेल अटेंडेंट ने कहा कि वह पागल लग रही थी और उसकी बातें असंगत थीं। अधिकारी ने बताया कि, क्योंकि वह एक टूरिस्ट वीजा पर दुबई आई थी इसलिए उसके खिलाफ बिना केस रजिस्टर करे ही उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो