खाड़ी देश

ईरान ने तीन दिनों के वार्षिक नेवी ड्रील का किया आगाज, अमरीका से बढ़ सकता है तनाव

ईरान की खाड़ी और हिंद महासागर के एक विशाल क्षेत्र में तीन दिवसीय वार्षिक नौसेना ड्रिल शुरू की गई

Feb 22, 2019 / 02:53 pm

Mohit Saxena

ईरान ने तीन दिनों के वार्षिक नेवी ड्रील का किया आगाज, अमरीका से बढ़ सकता है तनाव

तेहरान। ईरान ने तीन दिनों के वार्षिक नेवी ड्रील का आगाज शुक्रवार को किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईरान की खाड़ी और हिंद महासागर के एक विशाल क्षेत्र में तीन दिवसीय वार्षिक नौसेना ड्रिल की शुरुआत हुई । ईरान के नौसैनिक कमांडर रियर एडमिरल होसैन खानजादी के अनुसार ड्रिल हॉर्मुज, मकरान तट, ओमान सागर और हिंद महासागर के उत्तर में जलडमरूमध्य में आयोजित की जाएगी।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

नौसेना के उपकरणों का मूल्यांकन मुख्य उद्देश्य

अभ्यास का उद्देश्य नौसेना के उपकरणों का मूल्यांकन करना है। इसके साथ हथियारों को लॉन्च करना और सैनिकों को एक वास्तविक लड़ाई के लिए तत्परता हासिल करने में सक्षम बनाना है। सैन्य प्रदर्शन ईरान के मुख्य क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वी सऊदी अरब और वाशिंगटन के साथ तनाव को दर्शाता है। पिछले साल 2015 में ईरान के साथ किए परमाणु समझौते से अमरीका हट गया था। इसके बाद अमरीका ने इस्लामिक गणराज्य पर कई प्रतिबंध लगाए। ईरान इन प्रतिबंधों को लेकर लगातार अमरीका के खिलाफ जहर उगल रहा है।
अमरीकी सेना नियमित रूप से गुजरती है

विशेषज्ञों के अनुसार होर्मुज की स्ट्रेट एक अंतरराष्ट्रीय पारगमन मार्ग है जहां अमरीकी सेना नियमित रूप से गुजरती है। इस दौरान उसका सामना ईरानी बलों होता रहा है। इससे दोनों बीच तनावपूर्ण स्थितियां देखी गईं है। “वेलायट 97” के नाम की यह ड्रील ईरान की पनडुब्बियों, युद्धपोतों, हेलीकॉप्टरों और ड्रोन का प्रदर्शन करेगी।

Home / world / Gulf / ईरान ने तीन दिनों के वार्षिक नेवी ड्रील का किया आगाज, अमरीका से बढ़ सकता है तनाव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.