खाड़ी देश

Saudi Arab के किंग सलमान की सेहत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती कराया

Highlights

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण बीते कई माह से सऊदी अरब के शाह सलमान सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आऐ हैं।
किंग सलमान (King Salman) मुसलमानों के स‍बसे पवित्र स्‍थल मक्‍का के संरक्षक रहे हैं। वह करीब 50 साल तक रियाद क्षेत्र के गवर्नर का पद संभाल चुके हैं।

Jul 20, 2020 / 03:32 pm

Mohit Saxena

सऊदी के अरब किंग सलमान

रियाद। सऊदी अरब (Saudi Arabia) के 84 वर्षीय शासक किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज (King Salman bin Abdulaziz)की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सऊदी अरब के शाही दरबार’ ने एक बयान में इसकी जानकारी दी।
सऊदी की सरकारी न्यूज एजेंसी के अनुसार उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट मुताबिक उन्हें पित्ताशय की सूजन (inflammation of the gallbladder) के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किंग सलमान दुनिया के सबसे बड़े तेल आयातक देश के शासक रहे हैं।
सरकारी एजेंसी ने इस पर कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी है। कोरोना वायरस के कारण बीते कई माह से सऊदी अरब के शाह सलमान सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आऐ हैं। शाह सलमान 2015 से सऊदी अरब पर शासन कर रहे हैं। वे अपने बेटे मोहम्मद बिन सलमान को उत्तराधिकारी घोषित कर चुके हैं।
दुनिया के सबसे ज्‍यादा तेल की सप्‍लाई करने वाले सऊदी अरब के शाासक की तबीयत खराब होने खबर मिलते ही इराक के प्रधानमंत्री मुस्‍तफा अल काधिमी ने अपनी सऊदी अरब की यात्रा को रद्द कर दिया है। किंग सलमान मुसलमानों के स‍बसे पवित्र स्‍थल मक्‍का के संरक्षक रहे हैं। वह करीब 50 साल तक रियाद क्षेत्र के गवर्नर का पद संभाल चुके हैं।
शासक और सिंहासन की कतार के अगले प्रमुख 34 साल के मोहम्मद बिन सलमान हैं,जिन्हें एमबीएस (MBS) के नाम से भी जाना जाता है। मोहम्मद बिन सलमान ने देश की अर्थव्यवस्था को बदलने और तेल पर निर्भरता की आदत को खत्म कर रहे हैं। सलमान युवा सउदी के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने रूढ़िवादी मुस्लिम साम्राज्य में सामाजिक प्रतिबंधों को आसान कर दिया है। उन्होंने महिलाओं को अधिक अधिकार देने और अर्थव्यवस्था को बढ़ाने का वचन दिया है।

Home / world / Gulf / Saudi Arab के किंग सलमान की सेहत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती कराया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.