scriptओमान: बादल फटने के बाद बाढ़ ने मचाही तबाही, महाराष्ट्र के एक ही परिवार के 6 लोग लापता | Oman: 6 people missing from same family in Maharashtra after floods erupted | Patrika News

ओमान: बादल फटने के बाद बाढ़ ने मचाही तबाही, महाराष्ट्र के एक ही परिवार के 6 लोग लापता

locationनई दिल्लीPublished: May 22, 2019 11:23:16 am

Submitted by:

Anil Kumar

18 मई को ओमान में बादल फटने के बाद बाढ़ में सैंकड़ों लोग बह गए थे।
महाराष्ट्र के रहने वाले खैरुल्ला खान अपने परिवार के साथ बाढ़ में बह गए थे।
खैरुल्ला खान अपने बेटे से मिलने के लिए मस्कट गए थे।

ओमान में बाढ़

ओमान: बादल फटने के बाद बाढ़ ने मचाही तबाही, महाराष्ट्र के एक ही परिवार के 6 लोग लापता

मस्कट। ओमान ( Oman ) में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ( flood ) ने काफी तबाही मचाई है। जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, कई लोगों की जान चली गई तो कई अभी भी लापता हैं। इन्हीं में से कुछ लोग भारत के भी रहने वाले हैं। बीते 18 मई को अप्रत्याशित रूप से बादल फटने के कारण आई बाढ़ में कई परिवार फंस गए थे। जिसमें महाराष्ट्र ( Maharashtra ) के रहने वाला एक परिवार भी शामिल है। परिवार में 6 सदस्य थे, जिनका अब तक कोई पता नहीं चल सका है। दरअसल 52 वर्षीय खैरुल्ला खान बीड के मजलगांव में बुखारी स्कूल में पढ़ाते हैं। वे अपनी पत्नी के साथ अपने बेटे सरदार खान से मिलने गए थे जो कि मस्कट में एक मेडिकल स्टोर में काम करते थे। ऐसा लगता है जैसे कि यह आपदा इसी परिवार के 6 लोगों का इतंजार कर रही थी। 18 मई को अचानक बादल फटने के बाद खान का परिवार बाढ़ में फंस गया और अब तक गायब है।

इस समुदाय में होती है वर्जिनिटी टेस्ट की प्रथा, एक परिवार ने किया विरोध तो मिली ये सजा!

ऐसे हुआ हादसा

दरअसल 18 मई को, खैरुल्ला अपनी पत्नी और बेटे सरदार व उसके तीन बच्चों के साथ एक पर्यटक स्थल, विलायत वाड़ी बानी खालिद की यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान शाम को अचानक मौसम खराब हो गया। तेज हवाएं चलने लगी और आसमान में घने काले बादल मंडराने लगे। कुछ ही देर में हल्की बरसात भी शुरू हो गई। तेज हवा के कारण उनकी गाड़ी को भी कई जगह रुकना पड़ा। इसके बाद सरदार ने गाड़ी को एक जगह पार्क कर दिया। लेकिन कुछ ही देर में पानी की एक तेज धार आई और गाड़ी के साथ उसे अपने साथ बहा ले गया। हालांकि कुछ दूर एक पेड में जाकर सरदार खान अटक गया लेकिन उसका बाकी परिवार गाड़ी के साथ बहता ही चला गया।

महाराष्ट्र: मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

सैंकड़ों लोग लापता

इस भारी बारिश और बादल फटने के बाद आई बाढ़ के कारण सैंकड़ों लोग अभी भी लापता हैं। कई जगहों पर स्थानीय लोग व पर्यटक फंसे हुए हैं। ओमान सरकार ने बिगड़ते हालात को संभालने के लिए बचाव दल की टीम को तैनात कर दिया है और हेलीकॉप्टर के जरिए लोगों को बचाया जा रहा है। साथ ही खोज अभियान जारी है। हालांकि, इस खबर ने मजलगांव के राज गल्ली में खलबली मचा दी है। खैरुल्ला के परिवार और रिश्तेदारों ने विदेश मंत्रालय ( foreign ministry ) से संपर्क किया है, जो ओमान सरकार के साथ मिलकर यह पता लगाने की कोशिश में हैं कि इस परिवार का क्या हुआ?

 

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो