scriptभारत समेत 80 देशों के लिए कतर हुआ वीजा फ्री | Qatar visa free for 80 countries including India | Patrika News

भारत समेत 80 देशों के लिए कतर हुआ वीजा फ्री

Published: Aug 10, 2017 09:15:00 am

Submitted by:

ashutosh tiwari

पाकिस्तान को इसमें जगह नहीं दी गई है।

दोहा. अरब देशों के प्रतिबंध का सामना कर रहे कतर ने 80 देशों के नागरिकों को वीजा मुक्त प्रवेश की अनुमति देने की घोषणा की है। इस सूची में भारत **** ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देश हैं। पाकिस्तान को इसमें जगह नहीं दी गई है। पर्यटन प्राधिकरण के कार्यवाहक अध्यक्ष हसन अल इब्राहिम ने बुधवार को बताया कि वीजा मुक्त यात्रा आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इससे वहां जाने वाले लोगों को काफी फायदा होगा।
30 दिनों की छूट
वीजा से **** पाने वाले देशों की दो सूची है। पहली में 33 देश हैं, जिनके नागरिकों को 180 दिनों के **** रहेगी और वे 90 दिन कतर में रह सकेंगे। दूसरी सूची में 47 देश (भारत, अमरीका, ब्रिटेन आदि) हैं। इनके नागरिकों को 30 दिन की **** दी गई है। वे लोग इतने ही दिन कतर में रह सकेंगे। बाद में इसे 30 दिन के लिए और बढ़ाया जा सकता है।
कतर ने व्यापार प्रतिबंधों को लेकर डब्ल्यूटीओ में शिकायत की
कतर सरकार ने सऊदी अरब के नेतृत्व में अरब देशों द्वारा लगाए गए व्यापार प्रतिबंधों के खिलाफ विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में शिकायत दर्ज कराई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कतर ने सोमवार को यह शिकायत दर्ज कराई। सऊदी अरब, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और मिस्र ने कतर पर आतंकवाद का वित्तपोषण करने और अन्य देशों के आंतरिक मामलों में दखलअंदाजी करने का आरोप लगाते हुए उससे अपने संबंध समाप्त कर लिए थे। सऊदी अरब, यूएई, मिस्र और बहरीन ने पिछले महीने कतर को 13 मांगों की एक सूची सौंपी थी, जिसमें अल-जजीरा टीवी स्टेशन बंद करने, आतंकवाद का वित्तपोषण रोकने और ईरान के साथ संबंध धीरे-धीरे समाप्त करने जैसी मांगें शामिल थी। इन चारों देशों का कहना है कि यदि कतर ने उनकी मांगों को नहीं माना तो वे उस पर और राजनीतिक, आर्थिक एवं कानूनी प्रतिबंध लगा सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो