खाड़ी देश

दुबई में भारतीय कामगारों से मिले राहुल गांधी, कहा- आपकी बात सुनने यहां आया हूं

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दुबई में भारतीय कामगारों को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि मैं महसूस करता हूं कि आप लोग यहां पर कठिन मेहनत करते हैं।

नई दिल्लीJan 11, 2019 / 03:22 pm

mangal yadav

दुबई में भारतीय कामगारों से मिले राहुल गांधी, कहा- आपकी बात सुनने यहां आया हूं

दुबईः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दुबई में भारतीय कामगारों को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि मैं महसूस करता हूं कि आप लोग यहां पर कठिन मेहनत करते हैं। आप पूरे दिन काम करते हैं और अपने परिवार को पैसे घर पर भेजते हैं। राहुल ने कहा कि मैं यहां पर हूं आपकी बात सुनने के लिए। आप लोगों को जो भी परेशानी है मैं उसको सुनने के लिए यहां पर आया हूं।इससे पहले राहुल गांधी के पहुंचने पर भारतीय कामगारों ने उनका शानदार स्वागत किया। यहां पर राहुल से मिलने के लिए लोग काफी उत्सुक दिखाई दिए।इस दौरान राहुल के साथ इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा भी हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले अपने वैश्विक आउटरीच कार्यक्रम के हिस्से के रूप में राहुल छात्रों सहित बड़े भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित करने के अलावा यूएई के मंत्रियों के साथ भी बातचीत करेंगे।

दो दिन दुबई मे रहेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी यूएई के दो दिवसीय दौरे पर दुबई पहुंच गए।गुरुवार को राहुल गांधी दुबई पहुंचे, जहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। राहुल का 2019 का यह पहला अंतरराष्ट्रीय दौरा है, जिसके कई राजनीतिक मायने लगाए जाने लगे हैं। ऐसा माना जा रहा है की इस दौरे के पीछे कांग्रेस की मंशा प्रवासी भारतीयों के बीच अपनी स्वीकार्यता बढ़ाने की है। आपको बता दें की राहुल गांधी पहले भी अमरीका, लंदन, जर्मनी और बहरीन में ऐसी सार्वजनिक सभाओं को संबोधित कर चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष 11 जनवरी को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ‘इंडो-अरब सांस्कृतिक कार्यक्रम’ में आधिकारिक मुख्य अतिथि भी होंगे। इस कार्यक्रम में महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती भी मनाई जाएगी

Home / world / Gulf / दुबई में भारतीय कामगारों से मिले राहुल गांधी, कहा- आपकी बात सुनने यहां आया हूं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.