scriptदुबई में राहुल गांधी ने SP-BSP गठबंधन पर चुप्पी तोड़ी, हम लड़ेंगे और लोगों को आश्चर्यचकित करेंगे | Rahul gandhi sp-bsp gathbandhan attacks on modi gov in dubai upd | Patrika News

दुबई में राहुल गांधी ने SP-BSP गठबंधन पर चुप्पी तोड़ी, हम लड़ेंगे और लोगों को आश्चर्यचकित करेंगे

locationनई दिल्लीPublished: Jan 13, 2019 08:04:53 am

Submitted by:

Prashant Jha

दुबई में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने अपने विचार प्रकट किए।

rahul gandhi

दुबई में राहुल गांधी ने SP-BSP गठबंधन पर चुप्पी तोड़ी, हम लड़ेगे और लोगों को आश्चर्यचकित करेंगे

दुबई: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी संयुक्त अरब अमीरात दौरे पर हैं। राहुल गांधी दुबई में शनिवार को समाजवादी और बहुजन समाजवादी पार्टी के गठबंधन पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी। राहुल गांधी ने कहा कांग्रेस अपनी जगह बनाकर यूपी के लोगों को आश्चर्यचकित करेगी। पार्टी अपनी विचारधारा की लड़ाई लड़ेगी और अपनी जगह खुद बनाएगी। राहुल गांधी ने कहा कि राज्य में एसपी और बीएसपी को गठबंधन करने का पूरा हक है। अखिलेश यादव और मायावती ने सोच समझकर गठबंधन किया होगा। मेरे मन में मायावती , मुलायम सिंह और अखिलेश यादव के लिए पूरा सम्मान है।

https://twitter.com/ANI/status/1084125801275162624?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ANI/status/1084122788510789632?ref_src=twsrc%5Etfw

मोदी सरकार पर कांग्रेस का हमला

इस दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी और उनकी सरकार के खिलाफ हमला बोला। राहुल गांधी ने दुबी में रफाल मुद्दे का जिक्र करते हुए पीएम को अड़े हाथ लिया। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी रफाल पर संसद से भाग गए हैं। वो मेरे सवालों का अभी तक जवाब नहीं दिए। राहुल गांधी ने मोदी पर छोटे अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपए चुराने में मदद का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मैं झूठे वादे नहीं करता मेरा नाम नरेंद्र नहीं राहुल गांधी है। मोदी सरकार पर देश में माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा असहिष्णु हो गई है। सारी संवैधानिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। लेकिन ये कुछ समय की बात है 2019 में चुनाव के बाद हम इसे ठीक करेंगे।

 

https://twitter.com/ANI/status/1084129078163066880?ref_src=twsrc%5Etfw

मोदी सीबीआई चीफ से डरे हुए थे

पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि रफाल पर प्रधानमंत्री बंधक बन गए हैं। वह डरे हुए हैं और उन्होंने सीबीआई चीफ को हटा दिया। सीबीआई प्रमुख रफाल सौदे पर जांच करना चाहते थे, लेकिन प्रधानमंत्री ने उन्हें हटा दिया, सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप के बाद प्रधानमंत्री ने फिर से उन्हें बर्खास्त कर दिया। मोदी संस्थाओं का गला घोंट रहे हैं।

पाकिस्तान पर राहुल गांधी का बयान

राहुल गांधी ने पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे सीजफायर उल्लंघन पर भी हमला बोला। राहुल ने कहा कि हम पड़ोसी देशों के साथ अच्छा और शांति प्रिय संबंध चाहते हैं लेकिन अगर भारत पर कोई हमला करेगा तो बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
https://twitter.com/ANI/status/1084124860014608386?ref_src=twsrc%5Etfw
प्रवासियों की समस्याओं पर कांग्रेस गंभीर

गौरतलब है कि पिछले दिनों राहुल गांधी ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के साथ श्रमिकों के साथ बातचीत की। उन्होंने श्रमिकों से दुबई में उनको हो रही कठिनाइयों और भारत में उनके परिवार की समस्याओं के बारे में पूछा। राहुल ने कहा, मैं यह सुनने के लिए यहां हूं कि आप सभी को क्या कहना है।उन्होंने कहा, “मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि सरकार आपके लिए और भारत में आपके परिवार के लिए काम करेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो