बता दें, सऊदी ने अपना एयरस्पेस पिछले 70 साल से इजरायल जाने वाली फ्लाइट्स के लिए बंद किया हुआ है। इसे लेकर दोनों देशों में तनाव है। दोनों ही देश ईरान को अपना प्रतिद्वंद्वी मानते हैं। जबकि दोनों देशों के अमरीका से करीबी संबंध हैं।
इससे पहले भी यह खर आई थी कि सऊदी अरब ने एयरस्पेस बैन हटा दिया है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी। एयर इंडिया ने घोषणा की थी कि दिल्ली और तेल अवीव के बीच हफ्ते में तीन बार फ्लाइट्स की योजना बनाई है। लेकिन सऊदी अरब की जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन ने इसे मंजूरी नहीं दी थी।
सस्ता हो सकता है इजराइल का सफर बता दें, फिलहाल इजरायल की एयरलाइंस ईआई एआई की ओर से हफ्ते में चार बार मुंबई से तेल अवीव के लिए फ्लाइट्स चलाई जाती हैं। इसे तेल अवीव पहुंचने में सात घंटे लगते हैं। यह इथोपिया के रास्ते होते हुए जाती है। विमान भारत के पूर्वी छोर से होते हुए इजरायल पहुंचता है। यदि विमान सऊदी की एयरस्पेस से जाएंगे, तो यह समय दो घंटे कम हो जाएगा। जानकारों के अनुसार- इससे ईधन के दामों पर सकारात्मक असर पड़ सकता है और टिकट भी सस्ते हो सकते हैं।