खाड़ी देश

सऊदी अरब के इस व्यस्ततम रेलवे स्टेशन पर लगी भीषण आग, हादसे में 11 लोग घायल

इस भीषण आग पर काबू पाने में 10 घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया है।

नई दिल्लीSep 30, 2019 / 05:12 pm

Kapil Tiwari

दुबई। बीती रात सऊदी अरब के जेद्दा स्थित हरामेन हाई-स्पीड रेलवे स्टेशन पर आग लग गई। इस हादसे में करीब 11 लोग घायल हो गए। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन के आवागमन को बंद कर दिया। बीती रात से ही घटनास्थल पर दमकल विभाग की गाड़ियों का जमावड़ा लगा रहा। दमकल विभाग को आग पर काबू पाने में करीब 10 घंटे से ज्यादा का समय लग गया। आग लगने की घटना रात करीब 12:30 बजे की है।

ट्रेनों के आवागमन को रोका गया

सऊदी की मीडिया के मुताबिक, सऊदी अरब सिविल डिफेंस और मक्का प्रांत के अमीरात प्रशासन की तरफ से ट्विटर अकाउंट पर बताया गया कि स्टेशन को ठंडा करने के लिए दमकलकर्मी कई तकनीकों का उपयोग कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर रेल-परिचालन पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

 

https://twitter.com/hashtag/SaudiArabia?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

घायलों का चल रहा है इलाज

जेद्दा स्वास्थ्य निदेशालय ने ट्विटर पर सूचना दी कि इस घटना में 11 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से आठ अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत ‘स्थिर’ है। वहीं दो घायलों को इलाज के बाद छोड़ दिया गया, जबकि एक व्यक्ति अपनी मर्जी से अस्पताल से चला गया।

प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार, आग रविवार को स्टेशन की छत में लगी थी। मीडिय रिपोर्टस के अनुसार, घटना से संबंधित वीडियो ट्विटर पर वायरल हो गया है, जिसमें आग लगने के दौरान वहां से उठते धुएं के बड़े गुबार को देखा जा सकता है। सिविल डिफेंस सेना और हेलीकॉप्टरों को आग बुझाते हुए देखा गया।

Home / world / Gulf / सऊदी अरब के इस व्यस्ततम रेलवे स्टेशन पर लगी भीषण आग, हादसे में 11 लोग घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.