खाड़ी देश

अमरीका में सऊदी अरब की पहली महिला राजदूत होंगी राजकुमारी रिमा बिंत बंदार

– बंदार सऊदी अरब की महली महिला राजदूत होंगी- राजकुमार खालिद बिन सलमान की जगह लेंगी- क्राउन प्रिंस सलमान के छोटे भाई हैं खालिद

नई दिल्लीFeb 24, 2019 / 01:36 pm

Mohit Saxena

अमरीका में सऊदी अरब की पहली महिला राजदूत होंगी राजकुमारी रिमा बिंत बंदार

रियाद। सऊदी अरब ने अमरीका में अपने नए राजदूत को लाने का फैसला किया है। शाही आदेश में शनिवार को यह जानकारी दी गई है। राजकुमारी रिमा बिंत बंदार पहली महिला हैं,जिन्हें सऊदी अरब ने अमरीका में अपना राजदूत नियुक्त किया। वह राजकुमार खालिद बिन सलमान की जगह लेंगी, जिन्हें उप रक्षा मंत्री बनाया है।
इसे काफी अहम माना जा रहा

राजकुमार खालिद सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान के छोटे भाई हैं। मोहम्मद बिन सलमान सऊदी अरब के वास्तविक शासक और रक्षा मंत्री हैं। यह फेरबदल बीते साल इस्तांबुल में सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के बाद किया गया, इसे काफी अहम माना जा रहा है। खशोगी की हत्या के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था। राजकुमारी रिमा ने अमरीका में काफी वक्त बिताया है। उनके पिता भी वहां के राजदूत रह चुके हैं। उन्होंने अमरीका की वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी से बैचलर्स डिग्री ली है। शाही खानदान से ताल्लुक रखनेवाली रिमा दुनिया की मशहूर महिला उद्यमी भी हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक हैंडबैग कलेक्शन भी लॉन्च किया है।

Home / world / Gulf / अमरीका में सऊदी अरब की पहली महिला राजदूत होंगी राजकुमारी रिमा बिंत बंदार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.