scriptसीरिया: मोर्टार हमले में 12 लोगों की मौत, ISIS का हाथ होने की आशंका | Syria: 12 people died in mortar attack | Patrika News

सीरिया: मोर्टार हमले में 12 लोगों की मौत, ISIS का हाथ होने की आशंका

locationनई दिल्लीPublished: Jun 17, 2019 05:17:08 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

सीरिया हमले ( Syria Attack ) के पीछे आतंकी संगठन IS का हाथ बताया जा रहा है
एक दिन पहले ही इस क्षेत्र में सीरियाई सेना ने की थी IS के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

mortar

सीरिया: मोर्टार हमले में 12 लोगों की मौत, आतंकी संगठन के शामिल होने की आशंका

दमिश्क। सीरियाई प्रांत अलेप्पो के एक गांव में रविवार को मोर्टार हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। इस हमले में आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट (ISIS) के हाथ होने की आशंका बताई गई है। मीडिया के अनुसार मोर्टार अचानक इस क्षेत्र में आ गिरे। यह हमला अलेप्पो शहर के बाहरी इलाके रशीद से किए गए। यह क्षेत्र अभी भी आतंकवादियों के प्रभाव में है।

इजराइल: चुनाव से पहले PM नेतन्याहू को बड़ा झटका, सार्वजनिक धन के दुरुपयोग मामले में पत्नी सारा दोषी करार

https://twitter.com/ANI?ref_src=twsrc%5Etfw
हवाई हमले में सात लोग मारे गए थे

बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही सीरियाई सेना के हवाई हमले में सात लोग मारे गए थे। यह हमला इसके बदले के रूप में देखा जा रहा है। एक दिन पहले इस हमले में सात संदिग्ध लोग मारे गए थे। गौरतलब है कि सीरिया बीते एक दशक से आतंकवाद की चपेट में है।

दुबई: स्कूल बस में सोता रह गया भारतीय बच्चा, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

बीते एक दशक में तीन लाख लोग मारे गए

2011 के बाद से सीरिया गृहयुद्ध से प्रभावित रहा है। इसमें करीब 370,000 से अधिक लोग मारे गए हैं और लाखों लोग सीरिया और विदेशों में विस्थापित हुए हैं। हाल में संयुक्त सेना ने घोषणा की थी कि इराक को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के चंगुल से रिहा कर लिया गया है। मगर यहां पर अभी भी आतंकी संगठन की पैठ बनी हुई है। गांव में छिपे आतंकी अचानक सेना पर हमला कर रहे हैं।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो