scriptजमीन के झगड़े में एक ही परिवार के 3 सदस्य घायल | 3 members of same family injured in land dispute | Patrika News

जमीन के झगड़े में एक ही परिवार के 3 सदस्य घायल

locationगुनाPublished: Jul 25, 2021 01:00:44 am

Submitted by:

praveen mishra

घायल बोले, आरोपियों ने इतना मारा कि बेहोश हो गए थेसरकारी जमीन बनी विवाद की जड़

जमीन के झगड़े में एक ही परिवार के 3 सदस्य घायल

जमीन के झगड़े में एक ही परिवार के 3 सदस्य घायल

गुना. जमीनी विवाद के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला राघौगढ़ क्षेत्र के ग्राम डोंगर से सामने आया है। जहां आरोपियों ने झगड़े में एक ही परिवार के तीन सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घायलों में एक महिला भी शामिल है। जिसके सिर में गंभीर चोट होने के चलते उसे 9 टांके लगाए गए हैं।
घायलों ने बताया आरोपियों ने उन पर उस समय हमला किया जब वह खेत पर फसल की निंदाई कर रहे थे। आरोपियों ने उनकी फसल को उजाडऩे का प्रयास किया तो उन्होंने रोका तो कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
घायल अशोक चौरसिया के मुताबिक डोंगर गांव में उनके निजी खाते की जमीन है। जिसके नजदीक ही सरकारी जमीन लगी है। जिस पर उनका परिवार 30 सालों से खेती कर रहा है। इस जमीन से आगे की सरकारी भूमि पर गांव के अन्य लोग काफी समय से खेती करते आ रहे हैं। वर्तमान में उस जमीन पर उड़द और सोयाबीन की बोवनी की हुई है।

ऐेसे हुई झगड़े की शुरूआत
घायलों के अनुसार झगड़े की यह घटना गुरुवार शाम करीब 4 से 4.30 बजे के बीच की है। खेत पर उनकी भाभी, भाई और भतीजा निंदाई और सफाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले रामदयाल का बेटा कुछ लोगों के साथ ट्रेक्टर लेकर आया और कहने लगा कि यह जमीन उसकी है। यह कहते हुए उसने खेत में ट्रेक्टर चलाकर फसल को उजाडऩा शुरू कर दिया। यह देखते ही भाभी रोकने गईं तो उनसे गाली गलौंच करते हुए कहने लगा कि इस पर हम फसल बोएंगे। विवाद को बढ़ता देख मामले की जानकारी अशोक को फोन पर दी गई। जिसके बाद वह अपने भाई फतेह सिंह के साथ खेत पर पहुंच गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में मुंहवाद से शुरू हुआ विवाद झूमाझटकी में तब्दील हो गया। आरोपी प्रदीप और रामदयाल ने कुल्हाड़ी से पूरे परिवार पर हमला कर दिया। जिसमें मनोरमा बाई के सिर में गंभीर चोट आई। वहीं अशोक और फतेह सिंह भी कुल्हाड़ी के हमले में घायल हो गए। जिनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घायलों का आरोप है कि वे लहुलुहान अवस्था में रिपोर्ट लिखाने विजयपुर थाने पहुंचे तो उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। मजबूरन उन्हें एसपी को आवेदन देना पड़ा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो