scriptपहली बार सप्ताह की बजाए महीने भर चलेगा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरुकता अभियान | 32nd road safety month begins with foot rally | Patrika News

पहली बार सप्ताह की बजाए महीने भर चलेगा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरुकता अभियान

locationगुनाPublished: Jan 18, 2021 10:31:07 pm

Submitted by:

praveen mishra

हेलमेट लगाने के प्रति जागरुक करने के साथ यातायात नियमों से भी कराएंगे अवगत पैदल रैली के साथ 32 वें सड़क सुरक्षा माह की हुई शुरूआतइस बार की थीम है सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा

पहली बार सप्ताह की बजाए महीने भर चलेगा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरुकता अभियान

पहली बार सप्ताह की बजाए महीने भर चलेगा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरुकता अभियान

गुना. बीते काफी समय से हर साल सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन पहली बार यह अभियान महीने भर चलेगा। जिसे लेकर सड़क परिवहन मंत्रालय ने प्रशासन को आदेशित किया है। जिसके अनुसार इस अभियान की शुरूआत 18 जनवरी सोमवार को पैदल रैली के साथ हुई। जो सुबह ठीक साढ़े 10 बजे यातायात थाने से प्रारंभ होकर और जयस्तंभ चौराहा पहुंची। इस दौरान सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों से संबद्ध गाने बज रहे थे। खास बात यह है कि पैदल रैली के जरिए आमजन में तो सड़क सुरक्षा माह को लेकर जानकारी पहुंच गई। लेकिन जनचर्चा होने लगी है कि इस तरह के आयोजन हर साल आयोजित होते हैं लेकिन यह औपचारिकता में सिमट कर रह जाते हंै। यही कारण है कि आज भी वाहन चालक न तो यातायात निमयों के प्रति ठीक से जागरुक हो पाए हैं और न ही हेलमेट की महत्ता को ठीक से समझ पाए हैं। नतीजतन आज भी ज्यादातर वाहन चालक बिना हेलमेट के ही नजर आते हैं। शहर के बुद्धिजीवियों का कहना है कि पुलिस प्रशासन को इस बार ऐसे प्रयास करने चाहिए जिससे जनता को यह न लगे कि यह सभी प्रयास सिर्फ सरकार के निर्देश के पालन के लिए किए जा रहे हैं। जबकि इनकी वास्तविक आवश्यकता वाहन चालकों को सड़क दुर्घटना से बचाना है। सरकार के आंकड़े बताते हैं कि हर साल मरने वालों की संख्या किसी बीमारी से ज्यादा सड़क दुर्घटनाओं में है। इसी बजह से इस बार सड़क सुरक्षा माह की थीम सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा रखी गई है।

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा थीम पर होंगे आयोजन
बीते दो सालों में हुई सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े बताते हैं कि इससे सरकार ने सबक लिया है। परिणामस्वरूप सड़क सुरक्षा सप्ताह को बदलकर अब माह कर दिया है। यही नहीं इसकी थीम सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा निर्धारित की गई है। इसके इर्दगिर्द ही महीने भर चलने वाले कार्यक्रम होंगे। जिनमें शहर में विभिन्न चौराहों पर बैनर पोस्टर लगाकर यातायात नियमों के पालन के लिए जागरुक किया जाएगा। शहर के स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग सेंटर्स पर जाकर बच्चों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी जाएगी। लर्निंग लाइसेंस व नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन, रथ के माध्यम से शहर एवं देहात थाना क्षेत्रों में यातायात नियमों का प्रचार प्रसार, हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन रैली, वाहनों पर रेडियम पट्टी एवं रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे। नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को यातायात हीरो स्टीकर लगाकर सम्मानित किया जाएगा। रोड एजेंसियों, वाहन डीलर एवं बीमा कंपनियों के साथ सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

वर्ष 2019 व 2020 की सड़क दुर्घटनाओं का तुलानात्मक विश्लेषण
माह दुर्घटना घायल मृतक
जनवरी 2019 67 78 16
जनवरी 2020 62 73 14
फरवरी 2019 69 92 15
फरवरी 2020 ५५ ६५ १०
मार्च 2019 ४६ ७९ १२
मार्च 2020 ५२ ९० १४
अप्रैल 2019 ५६ ६० १७
अप्रैल 2020 ०७ १० ०२
मई 2019 ७६ ८६ २८
मई 2020 ५५ १५४ १६
जून 2019 ८२ ६९ २२
जून 2020 ६३ ७० १२
जुलाई 2019 ५० ४७ १०
जुलाई 2020 ६४ ५७ १८
अगस्त 2019 ४५ ४४ २१
अगस्त 2020 ४६ ४२ १३
सितंबर 2019 ५७ ५३ १४
सितंबर 2020 ६७ ६१ १२
अक्टूबर 2019 ४९ ३८ १३
अक्टूबर 2020 ६५ १२६ ११
नवंबर 2019 ५७ ६७ १२
नवंबर 2020 ६५ ७४ १३
दिसंबर 2019 ५५ ५३ १६
दिसंबर 2020 ६८ ६८ १५
कुल वर्ष 2019 709 766 196
कुल वर्ष 2020 669 890 150

यह बोले जिम्मेदार
सड़क परिवहन मंत्रालय ने सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लिया है। उसके निर्देश पर ही इस बार सड़क सुरक्षा माह अभियान चलाया जा रहा है। जो 18 जनवरी से 17 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न स्तर पर जागरुकता कार्यक्रम के अलावा कैंप आयोजित किए जाएंगे। वहीं वर्ष 2019 और 2020 के आंकड़ों की तुलना की जाए तो 2020 में सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या में 23.46 प्रतिशत की कमी आई है।
मुकेश दीक्षित, डीएसपी यातायात
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो