script

Weather: गुना में सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, 2.0 डिग्री पर पहुंचा पारा, घरों में दुबके लोग

locationगुनाPublished: Dec 30, 2019 09:34:22 am

Submitted by:

Manoj vishwakarma

कोहरे के कारण नजर नहीं आ रही रोड, आज भी शीतलहर, कोहरा और पाला का अलर्ट

Weather: गुना में सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, 2.0 डिग्री पर पहुंचा पारा, घरों में दुबके लोग

Weather: गुना में सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, 2.0 डिग्री पर पहुंचा पारा, घरों में दुबके लोग

गुना. शहर सहित पूरे प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। रविवार को उत्तर से आने वाली सर्द हवाओं ने रात का पारा काफी ज्यादा गिरा दिया, जिससे सारे रिकार्ड ध्वस्त हो गए हैं। कोहरा और ठंड धारा 144 से भी ज्यादा प्रभावी रही। लोग सड़कों पर नजर नहीं आए। सुबह 10 बजे तक इक्का-दुक्का लोग ही दिखाई दिए। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले 24 घंटों में गुना सहित पूरे संभाग में शीतलहर, पाला पडऩे के साथ तापमान गिर सकता है।

दरअसल, मौसम विभाग के पास वर्ष 1991 से तापमान का रिकार्ड है। दिसंबर में पहली बार 2 डिग्री पर पारा गया है। इससे पूर्व सबसे ज्यादा ठंड वर्ष 1994 में पड़ी थी। उस समय दिसंबर माह का पारा 3.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था। साल गुजरने में दो दिन का समय बचा है। जिस तरह से बर्फीली हवाएं चल रही हैं। उससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। कड़ाके की ठंड ने अटैक, निमोनिया और सर्दी-जुकाम का खतरा बढ़ा दिया है। डाक्टरों ने सलाह दी है कि घर से निकलते समय पर्याप्त गर्म कपड़ें पहनें। मौसम विभाग के अनुसार रविवार का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता सुबह की 96 प्रतिशत और शाम की 46 प्रतिशत दर्ज की गई।


पत्तों में जमी ओस, पाला का खतरा

पारा गिरने से पत्तों पर ओस जमने लगी है। दिन अस्त होते ही तापमान तेजी से गिर रहा है। बीती रात 10 बजे ही न्यूनतम पारा 8 डिग्री पर आ गया और सुबह तक पारा दो डिग्री पर आ पहुंचा। इससे धनिया, गेहूं, चना और सरसों के पत्तों पर ओस जम गई। इससे फसलों पर पाला का खतरा बढ़ गया है।

जानवर, पक्षी सब पर मंडरा रहा संकट

उधर, तेज सर्दी पडऩे से जानवर और पक्षियों पर खतरा मंडरा रहा है। कुछ जगह पक्षी मरने की सूचना भी आई। दरअसल, रात का पारा पहली बार 2 डिग्री पर आया है। इससे पहले दिसंबर में इतना पारा नहीं गिरा है। साल खत्म होते-होते पारा गिरकर 2 डिग्री पर आ गया है। सोमवार को भी सर्दी पडऩे का आसार है।

कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार

उधर, गुना जिले में अल सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। सुबह 10 बजे तक 100 मीटर का देखना भी मुश्किल हो गया। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार को रोक दिया है। गुना से विभिन्न दिशाओं में जाने वाली ट्रेन दो से चार घंटा देरी से गुना पहुंची। वाराणसी से गुना होकर अहमदाबाद जाने वाली साबरमती का समय गुना आने का दोपहर 12 बजे था, लेकिन ये ट्रेन गुना 4.31 बजे आ सकी।

दयोदय, अमृतसर एक्सप्रेस, गुजरात से आने वाली साबरमती एक्सप्रेस, कोटा ग्वालियर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन देरी से चली। इस वजह से यात्रियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ा। लोगों ने बताया, कोहरे की वजह से ट्रेनों की गति बेहद धीमी है। 100 और 110 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली ट्रेन बस की स्पीड से चल पाईं।

ट्रेंडिंग वीडियो