script

दिग्विजय सिंह के कार्यकाल जैसी स्थिति फिर बन रही है MP में : रावत

locationगुनाPublished: Dec 03, 2019 05:59:02 pm

– कांग्रेस पर कटाक्ष- कांग्रेस की सरकार किसानों से माफी मांगे और माफ करे उनका कर्जा- यूरिया कालाबाजारी पर लगे रोक

दिग्विजय सिंह के कार्यकाल जैसी स्थिति फिर बन रही है मप्र में : रावत

दिग्विजय सिंह के कार्यकाल जैसी स्थिति फिर बन रही है मप्र में : रावत

गुना। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने एक साल हो रहा है। सीएम कमलनाथ के कार्यकाल में किसान अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है। उसका कर्जा अभी तक माफ नहीं हुआ है।

किसानों को गेहूं का समर्थन मूल्य जो 160 रुपए प्रति क्विंटल मिलना था, वह भी नहीं मिल पा रहा है। केन्द्र सरकार ने पर्याप्त मात्रा में प्रदेश सरकार को खाद दिया है, इसके बाद भी यूरिया ब्लेक में 450 रुपए प्रति कट्टा बिक रही है।
कुल मिलाकर किसानों के साथ-साथ प्रदेश के खजाने को कांग्रेस सरकार और उनके मंत्री व अधिकारी लूटने में लगे हैं। किसानों की कर्जा माफी और खाद की समस्या को लेकर भाजपा किसान मोर्चा आंदोलन करता रहा है और आगे भी करेगा।
लेकिन प्रदेश की सरकार को किसानों से माफी मांगकर उनका कर्जा माफ करना चाहिए। यह बात भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रणवीर सिंह रावत ने गुना प्रवास के समय चर्चा करते हुए कही।
उन्होंंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में सड़क, बिजली, सिंचाई की जो स्थिति थी, वह पुन: प्रदेश की कांग्रेस सरकार उसी स्थिति में प्रदेश को पुन: ला रही है।

पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल बन गया है। एक साल में मुख्ययमंत्री कमलनाथ वचन पत्र में किए कर्ज माफी के वादे को पूरा नहीं कर पाए हैं। किसान कर्ज माफी न होने से वहीं बैंक उनको कर्ज वसूली के लिए नोटिस दे रही है, इससे प्रदेश का किसान आत्महत्या को मजबूर है।
रावत का कहना था कि अतिवृष्टि से जो नुकसान हुआ था, उसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उदारता दिखकर एक हजार करोड़ रुपए प्रदेश सरकार को दिए हैं, अब प्रदेश सरकार बताए कि उसने यह राशि कितने किसानों को बांटी।
उन्होंने प्रदेश सरकार से पूछा कि वे बताएं कि आपदा प्रबंधन का जो करोड़ों रुपया आया था, उसका उपयोग ट्रांसफर उद्योग के भत्तो में अर्थात मंत्रियों के बंगलों, गाड़ी की चमक-दमक में खर्चा कर दिया है।
मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की सरकार अभी तक समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की व्यवस्था नहीं कर पाई है और न ही उसकी कोई मंशा दि ााई दे रही है। समर्थन मूल्य से नीचे अपनी उपज बेचने पर किसान मजबूर है।
प्रताडि़त करना बंद करें अधिकारी और कांग्रेस नेता
रावत से जब पूछा गया कि भाजपा के लोगों को प्रदेश सरकार के मंत्री, नेता और अधिकारी प्रताडि़त कर रहे हैं, भाजपा एक जुट होकर लड़ाई नहीं लड़ पा रही है।
इस पर उनका कहना था कि भाजपा के लोगों, व्यापारियों को अधिकारी प्रताडि़त करना बंद करे, अन्यथा हम सब मिलकर सड़कों पर उतरकर लड़ाई लड़ेंगे। संवाददाताओं से चर्चा के समय रावत के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिकरवार, नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र सलूजा, विधायक गोपीलाल आदि उपस्थित रहे।
सिंधिया को दिया धन्यवाद: किसान नेता रणवीर रावत से जब कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा किसानों की लड़ाई लडऩे के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि सिंधिया के बारे में मैं कुछ नहीं कहूंगा लेकिन मैं उनको धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने सबसे ज्यादा किसानों से वादे किए थे, वे पूरे नहीं हुए, सच्चाई स्वीकारी, और वे इसको लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो