scriptबांसखेड़ी से गायब लड़के इंदौर में मिले | Bansakheri missing boy found in Indore | Patrika News

बांसखेड़ी से गायब लड़के इंदौर में मिले

locationगुनाPublished: Aug 30, 2015 11:24:00 pm

कैंट थाना क्षेत्र के
बांसखेड़ी में रहने तीन बालक शुक्रवार को घर से अचानक गायब हो गए थे। तीनों बालक
इंदौर में मिल गए हैं। उक्त लड़कों के परिजनों को कहना

Guna news

Guna news

गुना। कैंट थाना क्षेत्र के बांसखेड़ी में रहने तीन बालक शुक्रवार को घर से अचानक गायब हो गए थे। तीनों बालक इंदौर में मिल गए हैं। उक्त लड़कों के परिजनों को कहना है कि बालक अपने आप घर से नहीं गए हैं बल्कि उनको अपह्वत करते ले जाया गया था। इसके बाद बालकों को देवास छोड़ दिया गया। यहां से तीनों बालक इंदौर अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए। उल्लेखनीय है कि बांसखेड़ी निवासी प्र्रमोद कोरी, शुभम जाटव और नीरज जाटव शुक्रवार की शाम अचानक गायब हो गए थे। इसके बाद उनकी खोजबीन की गई,लेकिन उनका पता नहीं चल सका। बाद में उनकी लोकेशन देवास में पाई गई थी। शनिवार को पुलिस उनकी तलाश करती रही।

रविवार को उनके परिजनों ने बालकों को अपने रिश्तेदारों के यहां होने की पुष्टि कर दी। इसके बाद परिजनों ने और पुलिस ने राहत की सांस ली। परिजन को कहना है कि तीनों लड़कों को उठा कर ले जाय गया था। वहीं पुलिस का कहना है कि बालकों के बयानों के आधार पर ही सही स्थिति का पता चल सकेगा। शुभम के पिता गजराज जाटव ने बताया कि बालक अभी इंदौर में अपने रिश्तेदारों के पास हैं, उन्हें लेने रविवार की रात में जाएंगे।

तीनों बालक हैं मित्र
बताया जाता है तीनों बालक आपस में मित्र हैं और मिडिल तक पढ़े होने के साथ ये अपना काम काज खुद करते हैं। बताया जाता है कि गायब होने से पहले प्रमोद कोरी ने राखी का ठेला लगाया था। दो अन्य बालक भी शहर में दुकानों पर कामकाज करते थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो