scriptहार बर्दाश्त नहीं कर पा रहे सिंधिया, इसलिए ले रहे हैं भाजपा सांसद के पुत्र से बदला: झा | Biggest attack on scindia from bjp | Patrika News

हार बर्दाश्त नहीं कर पा रहे सिंधिया, इसलिए ले रहे हैं भाजपा सांसद के पुत्र से बदला: झा

locationगुनाPublished: Jan 08, 2020 04:33:03 pm

– सीएए कानून को लेकर विपक्ष बिगाडऩा चाहा रहा है देश का माहौल, जनता के बीच जाएं भाजपा कार्यकर्ता

mp congress

mp congress

गुना@प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट…

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य प्रभात झा ने पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर अटैक करते हुए कहा कि खुद को महाराज कहलाते नहीं सिंधिया नहीं थकते।जनता के चरणों में गिरकर प्रेमगिरी से जीता जाता है न कि दादा गिरी से।
सांसद का चुनाव हारने और बिना पद के ज्योतिरादित्य सिंधिया छटपटा रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में मिली हार को वे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे इसलिए भाजपा सांसद डा. केपी यादव के साथ-साथ उनके पुत्र से भी बदला ले रहे हैं। वे गुना प्रवास के दौरान संवाददाताओं से चर्चा कर रहे थे।
उन्होंने एक बार फिर जमीनी मामले को लेकर सिंधिया को घेरते हुए कहा कि सिंधिया के खिलाफ जमीन से जुड़े सारे दस्तावेज मेरे पास मौजूद हैं। मु यमंत्री कमलनाथ को ये सारे दस्तावेज दूंंगा। मु यमंत्री में दम हैं तो उन पर कार्रवाई करें। उनका आरोप था कि कमलनाथ को धमका कर सिंधिया अपना काम कराते हैं।
झा ने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा के लोगों को झूठे पुलिस केस में फंसा रही है उनकी संपत्तियों को अतिक्रमण बताकर प्रशासन से तुड़वाया जा रहा है, कांग्रेस सरकार भाजपा के लोगों पर हर स्तर अधिकारियों के जरिए प्रताडि़त करवा रही है, ऐसा भाजपा की सरकार ने कभी नहीं किया।
उन्होनें कहा कि कांग्रेस सरकार और उनके मंत्रियों को मालूम होना चाहिए कि हम इंदिरा गांधी की इमरजेन्सी से नहीं डरे तो अधिकारियों से प्रताडि़त कराने की कार्रवाई से क्या डरेंगे। भाजपा प्रदेश सरकार की इस दमनकारी और जन विरोधी नीतियों को लेकर जल्द ही एक और बड़ा आंदोलन करेगी। उनका कहना था कि किसानों को ऋण माफी के नाम पर केवल ठगा गया है।
MUST READ : एक समूह जो करता है लोगों को उनके अस्तित्व को साबित करने वाले बुनियादी दस्तावेज प्राप्त करने में मदद

नागरिकता संशोधन संविधान को लेकर जनता के बीच जाएं
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने गुना में आयोजित भाजपा की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वो काम करके दिखाए हैं जो कांग्रेस अपने कार्यकाल में कभी नहीं कर पाई। नागरिकता संशोधन संविधान किसी के विरोध में नहीं हैं।
जनता को अवगत कराने के लिए भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं को शहर और गांव-गांव में जाना चाहिए। विपक्ष इसको लेकर अनर्गल बयानबाजी देकर देश में अराजकता का माहौल बनाना चाहते हैं, हम ऐसा नहीं होने देंगे। इस बैठक को विधायक गोपीलाल जाटव , जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिकरवार आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन गिर्राज भार्गव ने किया। इसमें मु य रूप से भाजपा नेता हरीसिंह यादव, सूर्यप्रकाश तिवारी, पूर्व विधायक पन्नालाल शाक्य, संतोष धाकड़, अमित सौगानी, हेमराज किरार, बारेलाल धाकड़, विश्वनाथ सिंह सिकरवार, विकास जैन, भूपेन्द्र रघुवंशी आदि शामिल थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो