scriptमहिला सशक्तिकरण की अगुवा है भाजपा | BJP is the leader of women empowerment | Patrika News

महिला सशक्तिकरण की अगुवा है भाजपा

locationगुनाPublished: Mar 15, 2018 11:43:58 am

भारतीय जनता पार्टी सदैव महिलाओं के सशक्तिकरण, समाज में उनकी विशिष्ट भागीदारी की अगुवा रही है। प्रदेश सरकार ने भी इस दिशा में लगातार काम किया है।

BJP

गुना. भारतीय जनता पार्टी सदैव महिलाओं के सशक्तिकरण, समाज में उनकी विशिष्ट भागीदारी की अगुवा रही है। प्रदेश सरकार ने भी इस दिशा में लगातार काम किया है। नतीजा है कि आज प्रदेश में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए बुधवार को वक्ताओं ने कही। कार्यशाला में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष ममता भदौरिया के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम पारीक ने की।

कार्यशाला के पहले सत्र में विधायक ममता मीणा ने सरकार की योजनाओं सहित विभिन्न जानकारियां दी। साथ इनका लाभ लेने की बात भी उपस्थित महिलाओं से कही। ममता भदौरिया ने संगठनों और कार्यशालाओं के बारे में विस्तार से बताया। जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना चौहान ने महिला सशक्तिकरण के बारे में शासन की योजना की जानकारी महिलाओं को दीं।

कार्यशाला में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शांति जोगी, उपाध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा, ऊषा खटीक, मनोरमा रघुवंशी, माया सिंह चौहान, पिस्ता ओझा, गीता धाकड़, इंद्रा भास्कर आदि उपस्थित थीं। कार्र्यक्रम का संचालन निक्की सोहेल ने किया। आभार कृष्णा झा ने माना। इस मौके पर दूर-दराज से आई महिलाएं उपस्थित थीं।

 

आशा कार्यकर्ताओं का धरना आज से
आशा ऊषा सहयोगिनी एकता यूनियन सीटू की संयोजक नीतू सिकरवार के अनुसार आशा-ऊषा कार्यकर्ता 15 मार्च से सुबह 11 बजे से नपा के धरना शुरू होगा जो 16 मार्च दिन भर धरना चलेगा, 17 मार्च को आशा कार्यकर्ता एवं सहयोगिनी काम बंद रखेंगी। तैयारियों को लेकर यूनियन की बैठक हुई, जिसमें मुख्य रूप से कविता यादव, ज्योति सेलर, अलका ओझा, मुन्नी प्रजापति, ऊषा प्रजापति, पिंकी चौहान, अनुसुईया धाकड़ शामिल थीं।

मातृ वंदना योजना की कार्यशाला कल
प्रदेश में लागू होने वाली गर्भवती तथा धात्री माताओं के स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार के लिए आर्थिक प्रोत्साहन के लिए प्रधानमंत्री मातृ योजना के तहत 16 मार्च को मीडिया कार्यशाला रखी गई है। महिला बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी जेएस वर्मा ने बताया कि इसके लिए प्रचार-प्रसार शुरु कर दिया है। इसके प्रावधानों से लोगों को अवगत कराया जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो