scriptचुनावों से ठीक पहले MP के इस शहर में आधी रात को अचानक हुए विस्फोट, दो की मौत | Blast in MP- two death in incident | Patrika News

चुनावों से ठीक पहले MP के इस शहर में आधी रात को अचानक हुए विस्फोट, दो की मौत

locationगुनाPublished: Nov 05, 2018 12:38:57 pm

दीपावली से पहले हुई इस घटना में दो मौत के अलावा एक गंभीर घायल, जबकि दो अन्य झुलसे….

Blast

चुनावों से ठीक पहले MP के इस शहर में आधी रात को अचानक हुए विस्फोट, फिर हुआ ये….

गुना जावेद खान की रिपोर्ट….
बीनागंज के फ्रीगंज स्थित एक घर में अवैध रूप से बनाई जा रही आतिशबाजी ने अचानक आग पकड़ ली, जिससे यहां धमाका हो गया, घटना में 2 की मौत, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।इस घटना की चपेट में दो पड़ोसी भी आकर झुलस गए।

हादसा रवि नगर में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात को करीब 1:30 बजे वार्ड क्रमांक 15 में अकबर खान के घर पर हुआ।

भाई बहन की हुई मौत…
बताया जा रहा है कि घटना में आतिशबाजी बना रहे दो भाई बहनों की मौत हुई है। जबकि तीसरी छोटी बहन घायल है जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

लोगों ने बताया कि फिरोज खान उम्र 22 साल रुखसार खान उम्र 18 साल कि धमाके में स्पॉट पर ही मृत्यु हो गई और रेहाना खान गंभीर रूप से घायल हो गई।

जहां उसका इलाज चल रहा है। लोगों का कहना है कि यहां पर अवैध रुप से पटाके बनाए जा रहे थे और किसी को कानों कान खबर नहीं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो