scriptCM शिवराज सिंह ने गुना में ली परेड की सलामी,उपलब्धियां गिनाने के साथ की ढेर सारी घोषणाएं | cm shivraj singh chauhan at guna on republic day | Patrika News

CM शिवराज सिंह ने गुना में ली परेड की सलामी,उपलब्धियां गिनाने के साथ की ढेर सारी घोषणाएं

locationगुनाPublished: Jan 26, 2018 09:38:40 pm

सीएम बोले मैं मध्यप्रदेश का सेवक हूं और प्रदेश की सदैव बेहतरी के प्रयास कर रहा हूं।

CM shivraj singh
गुना। देश के 69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुना में झंडा फहराया। वहीं प्रदेश में गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हुआ, जहां राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उनके अलावा प्रदेश के प्रत्येक जिलों में शिवराज मंत्रिमंडल के सदस्यों ने झंडावंदन किया। सभी ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया।
सरकार ने गिनाई उपलब्धियां:
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर कहा है कि मध्यप्रदेश की धरती पर हर गरीब का पक्का मकान होगा। कोई भी गरीब 2022 तक हर गरीब पक्के मकान में रहेगा। चौहान शुक्रवार को सुबह गुना में आयोजित गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। चौहान ने गुना जिला मुख्यालय पर झंडा फहराया और परेड की सलामी ली।
चौहान ने इस मौके पर गरीबों के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र मे तंत्र ?र गण की सेवा के लिए है, मैं मध्यप्रदेश का सेवक हूं और प्रदेश की सदैव बेहतरी के प्रयास कर रहा हूं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय के लिए जो प्रेरणा दी है, उस पर चलकर हम रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा और स्वास्थ्य की सभी जरूरतें पूरी कर रहे हैं। चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इलाज के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, वहीं दवाएं और जांच की सुविधा नि:शुल्क कर दी है। रुपयों की कमी के कारण किसी को भी बीमारी से जूझने के लिए नहीं छोड़ा जाएगा।
यह भी कहा सीएम ने…
– राज्य में किसानों के हित के लिए समाधान योजना बना रहे हैं।
– सरकार किसानों की भलाई के लिए कोई कसर नहीं छोड़ती है।
– जिन किसानों को डिफाल्टर होने के कारण लोन नहीं मिल रहा है उनके लिए समाधान योजना ला रहे हैं। उनका बकाया ब्याज प्रदेश सरकार भरेगी, जिसके बाद में किसान इसे किस्तों में लौटा सकेंगे। इससे किसान को फिर से लोन मिलने का रास्ता साफ हो सकेगा।
– मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की बेटियों को शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत व पुलिस विभाग में फॉरेस्ट को छोड़कर 33 प्रतिशत आरक्षण दे रहे हैं।
-आज मध्यप्रदेश में 27 लाख बेटियां लाडली लक्ष्मी हैं। जब ये बेटियां बड़ी होंगी तो इनके बैंक खातों में 31 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।
-बहनों द्वारा निर्मित सामानों का बाजार बढ़े, इसलिए उनके सामानों की ब्रांडिंग सरकार करेगी।
-12वीं में 70 प्रतिशत अंक लाने वाले बच्चों को उच्च शिक्षा की फीस सरकार भरेगी। चाहे सरकारी कॉलेज हो या प्राइवेट कॉलेज, पूरी फीस प्रदेश सरकार भरेगी।

-प्रदेश देश की औसत विकास दर से आगे है।
-कृषि विकास दर में दुनिया में हम सबसे आगे हैं। मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
-हमारा प्रदेश कृषि विकास दर में नंबर एक है।
-यूपीए की सरकार हो या एनडीए की, लगातार मध्यप्रदेश कृषि कर्मण पुरस्कार अपने नाम कर रहा है।
-प्रदेश का सिंचित जमीन का रकबा 40 लाख हेक्टेयर हो गया है।
-लगभग 1.50 लाख किलोमीटर नई सड़कें बनाईं।
-रिवल लिंकिंग प्रोजेक्ट के तहत नर्मदा नदी को क्षिप्रा नदी से जोड़ा।
-सिंचाई की योजनाओं का ऐसा जाल बिछाया जाएगा कि अगले कुछ वर्षों में 60 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खेती होगी।
-प्रदेश की विकास दर डबल डिजिट में है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो