scriptकांग्रेस ने प्रदर्शन कर फूंका पुतला | Congress blew display mannequin | Patrika News

कांग्रेस ने प्रदर्शन कर फूंका पुतला

locationगुनाPublished: Aug 06, 2015 11:44:00 pm

मप्र के व्यापम कांड मे मृत
दर्जनों नागरिकों तथा देश के भगोड़े मोदी गैट कांड के विरूद्ध आवाज उठाना भाजपा की
मोदी सरकार को पसंद नहीं आ रहा है।

Guna news

Guna news

गुना। मप्र के व्यापम कांड मे मृत दर्जनों नागरिकों तथा देश के भगोड़े मोदी गैट कांड के विरूद्ध आवाज उठाना भाजपा की मोदी सरकार को पसंद नहीं आ रहा है। इन मुद्दों के खिलाफ आवाज उठाने वाले सांसदों को केंद्र सरकार ने निलंबन कर दिया है। यह बात गुुरूवार को कांग्रेसियों ने कांग्रेस सदस्यो के निंलबन के विरोध में कर रहे आंदोलन के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने हनुमान चौराहे पर पीएम का पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता की आवाज उठाते हुए भाजपा नेताओं से त्यागपत्र मांगना क्या गलत है।

यदि भाजपा इसे गलत मानती है तो वह जनता को बताएं कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार व पवन बंसल से त्यागपत्र न मिलने तक संसद ठप्प क्यों की गई थी। भाजपा को यह भी जबाब देना होगा कि देश की विदेश मंत्री, भगोडे ललित मोदी की मदद करने को कैसे जायज करार दे पा रही हंै। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेन्द्र लुम्बा, देवेन्द्र गुप्ता, ईसागढ पूर्व नपाध्यक्ष भूपेन्द्र द्विवेदी, हरी शंकर विजयवर्गीय, विश्वनाथ तिवारी अनिल रूपश्री, रविन्द्र रघुवंशी, नीरज निगम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता रजक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो