scriptउम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज, मतगणना के लिए पुलिस ने किए कड़े इंतजाम | Counting votes of nagar palika Raghogarh-Vijaypur election | Patrika News

उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज, मतगणना के लिए पुलिस ने किए कड़े इंतजाम

locationगुनाPublished: Jan 19, 2018 07:12:21 pm

हली बार नगरपालिका चुनाव में इतना फोर्स तैनात किया गया है।

election
राघौगढ़। नगरपालिका राघौगढ़-विजयपुर चुनाव के लिए मतदान 17 जनवरी को हुआ। मतगणना 20 जनवरी को होगी। शनिवार को होने वाली मतगणना के लिए आईटीआई प्रांगण राघौगढ़ में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। यहां बनाई गए स्ट्रांग रुम की सुरक्षा भी खासी की गई है।
पहली बार नगरपालिका चुनाव में इतना फोर्स तैनात किया गया है। मतदान से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की राघौगढ़ में सभा के बाद दोनों पार्टियों कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस और प्रशासन ज्यादा सर्तक हो गया था। इससे मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
मतगणना के लिए 20 जनवरी की सुबह 9 बजे प्रक्रिया शुरू होने लगेगी। दोपहर लगभग एक बजे तक ेनतीजों की तस्वीर साफ हो जाएगी।

चुनाव में कांग्रेस, भाजपा सहित निर्दलीय प्रत्याशी सहित उनके कार्यकर्ता व समर्थक मतगणना को लेकर उत्सुक हैं। सभी ने अपने-अपने अनुमान लगाकर मतगणना के बाद की तैयारी की है। मतदान को लेकर कांग्रेस की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी आरती महेंद्र शर्मा ने बताया कि मतदान करने में जो मतदाताओ की रुचि दिखी। उससे स्पष्ट होता है की लगभग 22 वार्डों सहित अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीत होगी। वहीं भाजपा प्रत्याशी माया विनोद अग्रवाल ने बताया कि मतदान 75 प्रतिशत हुआ हुआ है, जनाधार लोगों का देखने को मिला है। राघौगढ़ की जनता को नमन करते हैं। अध्यक्ष पद सहित सभी वार्डों में भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी।
300 जवान रहेंगे मौजूद…
आईटीआई मैदान राघौगढ़ पर मतगणना के लिए 300 के करीब पुलिस जवान मौजूद रहेंगे। जिला अधिकारियों की मौजूदगी में मतगणना होगी। लाउड स्पीकर से चुनाव नतीजों की जानकारी जनता को दी जाएगी।
बुधवार को मतदान के बाद गुरुवार का दिन राघौगढ़ में सुनसान सा रहा। करीब 20 दिन चुनावी शोर के बाद गुरुवार को शहर में खासी शांति रही। मतदान से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की राघौगढ़ में सभा के बाद दोनों पार्टियों कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस और प्रशासन ज्यादा सर्तक हो गया था। इससे मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो