script

लॉक डाउन का असर : जबलपुर से आई दंपत्ति गुना में फंसी

locationगुनाPublished: Mar 28, 2020 08:39:21 pm

Submitted by:

Narendra Kushwah

डिलेवरी के बाद बेटी से मिलने आए थे माता-पिता14 मार्च से गुना में फंसी है दंपत्ति, खेत में खड़ी फसल की सता रही चिंता

गुना. जबलपुर से आई एक दंपत्ति के गुना में फंसे होने का मामला सामने आया है। यह दंपत्ति बीते 15 दिनों शहर की लूसन का बगीचा क्षेत्र में रह रही है। बताया जाता है कि 22 मार्च को प्रधानमंत्री द्वारा लगाए गए जनता कफ्र्यू की वजह से यह दंपत्ति अपने घर जबलपुर नहीं जा पाई। आवागमन के साधन बंद होने के कारण दंपत्ति चाहकर भी अपने घर नहीं जा पा रही है। दंपत्ति को अपने गृह ग्राम में खड़ी फसल की चिंता सता रही है। लेकिन प्रशासनिक मदद न मिल पाने के कारण वह वापस अपने गांव नहीं जा पा रही है।
जानकारी के मुताबिक जबलपुर निवासी सीता शर्मा अपने पति के साथ 14 मार्च को गुना आई थीं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी लूसन का बगीचा कॉलोनी में रहती है। बीते दिनों उसकी बेटी की डिलेवरी हुई थी, इसलिए वह उससे मिलने के लिए आए थे। उन्होंने सोचा कि कुछ दिन बेटी के यहां रुक जाते हैं। जिसके बाद 22 मार्च को वे अपने घर जबलपुर जा रहे थे लेकिन उसी दिन जनता कफ्र्यू की घोषणा हो गई। जिससे जबलपुर जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिल सका। इसके बाद 24 मार्च को फिर से 31 मार्च तक के लिए लॉक डाउन की घोषणा हो गई जिसे बाद में बढ़ाकर 21 दिन का कर दिया गया। यही वजह रही कि दंपत्ति को घर जाने कोई साधन उपलब्ध नहीं हो पाया। सीता शर्मा का कहना है कि उन्हें अपनी बेटी के यहां रहते हुए 15 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। इधर जबलपुर में उनकी खेत में खड़ी फसल कटने को है। मौसम हर दिन बदल रहा है। ऐसे में उन्हें फसल की चिंता सता रही है। दंपत्ति ने वापस जबलपुर जाने के लिए प्रशासनिक मदद मांगी है।

ट्रेंडिंग वीडियो