scriptघना कोहरा, दोपहर में जली हेडलाइट | Dense fog, on headlight in the afternoon | Patrika News

घना कोहरा, दोपहर में जली हेडलाइट

locationगुनाPublished: Jan 07, 2019 08:41:05 pm

Submitted by:

brajesh tiwari

करीब ढाई डिग्री की गिरावट के साथ सोमवार को अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री की वृद्धि के साथ 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

patrika

करीब ढाई डिग्री की गिरावट के साथ सोमवार को अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री की वृद्धि के साथ 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

गुना. जिले में रविवार शाम से ठंड का जोर फिर बढ़ गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में बहुत अधिक अंतर नहीं आया, लेकिन तेज गति से सर्द हवाएं चलने के कारण अधिकतम तापमान सीजन में सबसे कम रहा। करीब ढाई डिग्री की गिरावट के साथ सोमवार को अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री की वृद्धि के साथ 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने दिन में भी लोगों को कंपकंपा दिया। बादलों के कारण धूप भी हल्की रही। जिसके कारण दोपहर में भी लोग गर्म कपड़ों में ढके रहे। शाम होते-होते ठंड का प्रकोप और अधिक बढ़ गया।

4 तक आ चुका पारा
जनवरी महीने में पूर्व के सालों में 4 डिग्री तक न्यूनतम पारा आ चुका है। आने वाले दिनों में जनवरी महीने में पारा इससे भी कम आ सकता है। बादल छाने से बूंदाबांदी की भी आशंका है।

सर्दी में ठिठुर रहे हैं नौनिहाल
सर्दी में नौनिहाल ठंड से ठिठुर रहे हैं। कई हास्टलों में गर्म कपड़े बच्चों तक नहीं पहुंचे हैं। इतना ही नहीं स्कूलों में यूनीफार्म भी नहीं पहुंची है। इस वजह से बच्चों को ठंड से बचने में काफी दिक्कत हो रही है।

बच्चों में निमोनिया की शिकायत
दिन में शीतलहर और ठंड की वजह से बच्चों में बीमारी पैर पसार रही है। छोटे बच्चों में निमोनिया की शिकायत आने लगी है। इसके अलावा सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या भी बढ़़ गई है।

कोहरे से 30 मीटर रही विजिबिलिटी
रात में ही सड़कों पर कोहरा दिखाई देने लगा था। सोमवार को सुबह इसकी सघनता इतनी अधिक हो गई कि दृश्यता केवल 30 मीटर ही बची। इसके आगे देख पाना मुश्किल हो रहा था। दोपहर तक भी सड़कों पर कोहरा नजर आया। जिसके कारण सबसे अधिक समस्या हाईवे पर उठानी पड़ी। यहां वाहन चालकों को दिन भी हेडलाइन जलानी पड़ी और वाईपर को उपयोग करना पड़ा।

ट्रेंडिंग वीडियो