scriptनकली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश | fake note makers arrested | Patrika News

नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

locationगुनाPublished: Feb 26, 2019 08:28:34 pm

Submitted by:

brajesh tiwari

ढाई लाख रुपए के नकली नोटों के साथ चार गिरफ्तार-जिला मुख्यालय के नजदीक ही चल रहा था नकली नोट बनाने का काम, प्रिंटर व अन्य सामग्री जप्त-नकली नोट के मामले में आठ हो चुके हैं पहले गिरफ्तार, म्याना कलारी पर सबसे पहले सामने आए थे नकली नोट

patrika

जिला मुख्यालय के नजदीक ही चल रहा था नकली नोट बनाने का काम, प्रिंटर व अन्य सामग्री जप्त

गुना. जिला मुख्यालय से महज 7 किमी दूर नकली नोट बनाने का काम बड़े पैमाने पर चल रहा था। म्याना की कलारी पर 100 रुपए के नकली नोट सामने आने के बाद पुलिस ने दो सप्ताह में इस गौरखधंधे में लिप्त गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य सरगना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं आठ लोगों की गिरफ्तार इससे पहले हो चुकी है। म्याना ने गिरोह के साथ ही ढाई लाख रुपए के नकली नोट और नोट छपाई का सामान भी जप्त कर लिया है। पकड़े गए नोटों में 500, 200, 100 व 50 रुपए के नोट शामिल हैं। जिन्हें रंगीन प्रिंटर से छापा गया है।
म्याना थाना प्रभारी राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 25 फरवरी मुखबिर से उन्हें सूचना मिली थी कि नकली नोट कांड का मुख्य आरोपी शिवराज (30) पुत्र सीताराम कुशवाह निवासी ग्राम मावन थाना कैंट अपने साथियों के साथ निहाल देवी माता के दर्शन के लिए गया है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शिवराज व उसके साथी भीमसेन (21) पुत्र धनजी कोहली निवासी मावन, दीपक (23) पुत्र रामदास कोहली निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी शिवपुरी तथा गोलू (20) पुत्र कमल सिंह निवासी रांवसर जागीर थाना नईसराय जिला अशोकनगर को घेराबंदी कर पकड़ लिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी राकेश गुप्ता, साइबर सेल प्रभारी मसीह खान, एएसआई हवलदार सिंह जादौन व वासुदेव रावत, प्रधान आरक्षक भागीरथ जाटव आरक्षक रणजीत सिंह, कुलदीप भदौरिया, सैनिक रवि मोहन रजक की भूमिका रही।

जेब से मिले 9500 के नकली नोट
मौके पर तलाशी ली गई तो तीन लोगों की जेब से 9 हजार 500 रुपए के नकली नोट बरामद हुए। दीपक कोहली की जेब से 5 हजार 700, भीमसेन की जेब से 3 हजार तथा गोलू की जेब से 800 रुपए बरामद किए गए। ये लोग इन नोटों को खपाने के लिए निकले थे।

सरगना के घर होता था नोट छापने का काम
गिरोह के मुख्य सरगना शिवराज की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर पहुंची। जहां नकली नोट छपाई का कारखाना चल रहा था। उसके घर पही प्रिंटर की मदद से नकली नोटों की छपाई की जा रही थी। पुलिस ने उसके घर से एचपी कंपनी का रंगीन प्रिंटर एवं 284 सीट पर छपे हुए 2.5 लाख रुपए नकली नोट बरामद किए।

म्याना कलारी पर हुई थी पहले गिरफ्तारी
इससे पहले 14 फरवरी को पुलिस ने म्याना कलारी पर चार लोगों को गिरफ्तार किया था। वे 100 रुपए के नोट लेकर कलारी पहुंचे थे। इसके बाद 22 फरवरी को इस मामले में चार और लोगों की गिरफ्तारी करते हुए पुलिस ने 8 हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए थे। पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नवल (28) पुत्र रोडसिंह जाटव निवासी सिंगारपुर, सोनू (20) पुत्र मुन्नालाल जाटव निवासी टकनेरा, मुंशीलाल (36) पुत्र रामकिशन कुशवाह टकनेरा एवं लाखन (35) पुत्र श्रीलाल कुशवाह निवासी गुरवाईखेड़ा, जगभान (32) पुत्र बलवीर यादव निवासी ग्राम टकनेरा गुना, जयपाल (50) पुत्र राजधर यादव ग्राम बायंगा थाना बदरवास जिला शिवपुरी, कल्याणसिंह उर्फ कल्ला (30) पुत्र सियाराम यादव निवासी ग्राम बख्तर थाना ईसागढ़ जिला अशोकनगर हाल निवासी लुकवासा शिवपुरी एवं अतुल (24) पुत्र भगवतसिंह यादव निवासी ग्राम पीरोंठ थाना इंदार जिला शिवपुरी हाल निवासी सिंगवासा गुना को गिरफ्तार किया जा चुका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो