scriptपर्ची से हुआ गुना के जिला पंचायत अध्यक्ष का फैसला | guna jila panchayat president and vice president elected | Patrika News

पर्ची से हुआ गुना के जिला पंचायत अध्यक्ष का फैसला

locationगुनाPublished: Mar 13, 2015 08:39:00 pm

जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कराई।

गुना। जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कराई। हालांकि, अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने भले ही मैदान से दूरी बनाई, लेकिन भाजपा द्वारा जारी मेंडेड के विरुद्ध पार्टी प्रत्याशी मैदान में होने से मुकाबले की स्थिति बनी।

इसके बाद हुई वोटिंग में दोनों प्रत्याशियों को 7-7 मत मिले, जिससे प्रशासन को पर्ची के माध्यम से परिणाम का फैसला करना पड़ा। इसमें भाजपा समर्थित वार्ड-13 की अर्चना चौहान ने वार्ड-4 की पिस्ताबाई को हराते हुए जीत दर्ज की। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर वार्ड तीन की शांतिबाई और वार्ड पांच के कांग्रेस समर्थित केपी बागड़ी के बीच मुकाबला हुआ।

इसमें बागड़ी को जहां 9 मत मिले, वहीं शांतिबाई को 5 वोट मिल सके। इस तरह जिपं उपाध्यक्ष के पद पर कांग्रेस समर्थित केपी बागड़ी विजयी रहे। हालांकि, इस चुनाव में भाजपा के अंदर गुटबाजी का नजारा भी दिखाई दिया।

इसकी पुष्टि भी पार्टी जिलाध्यक्ष द्वारा बागी उम्मीदवार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात से होता है। वहीं चुनाव परिणाम आने के बाद कलेक्टर श्रीमन शुक्ला द्वारा विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो