scriptसोने की चमक और घी की महक सब लूट ले गए हथियार बंद डकैत | jewelery, cash including ghee taken away in armed dacoity | Patrika News

सोने की चमक और घी की महक सब लूट ले गए हथियार बंद डकैत

locationगुनाPublished: Aug 15, 2020 03:31:16 pm

Submitted by:

Hitendra Sharma

15 हथियारबंद डकैत रात को घुसे घर में, बंदूक की दम पर परिवार को बनाया बंधक। 22 किलो घी सहित 6 लाख का माल ले गये बदमाश।

photo_2020-08-15_15-30-57.jpg

गुना। जिले के फतेहगढ़ थाना के कलोरा गांव में एक दर्जन से ज़्यादा सशस्त्र बदमाशओं ने की डकैती। बदमाशओं ने पहले बन्दूक की नोक पर पूरे परिवार को बंधक बनाया फिर डकैती की बारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने कलोरा गांव के रामभरोसा धाकड़ के घर में रात ढाई बजे पहुंचे और घर से कीमती सामान समेटकर चले गये।

पुलिस के मुताबिक बदमाश 14-15 लोग बन्दूकों से लैस होकर बारदात को अंजाम देने आए थे और घर में घुसते ही पहले घरवालों को बन्दूक की नोक पर बंधक बनाकर डकैती डाली। डकैतों ने महिलाओं से ज़ेवर भी उतार कर देने की कहा और घर में मौजूद 60 हज़ार नगदी, सोने चांदी के ज़ेवर और 22 किलो घी भी समेटकर ले गए। बताया जा रहा है कि डकैतों करीब 5 से 6 लाख रुपए का माल लेकर फरार हो गये। हालांकि घटना में किसी सदस्य के साथ बदमाशों द्वारा मारपीट नहीं की गई है। बदमाश जाते-जाते गॉव में बदमाशों फायरिंग भी की।

बदमाश मोटर साइकलों से डकैती की घटना को अंजाम देने गांव में पहुंचे थे। जब गांव में उनका रास्ता रोकने के लिये रास्ते पर ट्राली लगाई तो डकैतों ने खुद ट्रेक्टर ट्रॉली को हटाकर फरार हो गये और लोग पीछा ना करें इसलिये फायरिंग की। घटना कि सूचना सुबह 6 बजे पुलिस को मिली। सूचना मिलने पुलिस के आला अधिकारी और थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। हालांकि अभीतक बदमाशों के बारे कुछ भी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो