scriptजिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के अनुभव जानकर मदद के लिए उठने लगे हाथ | Knowing the experiences of hospitalized patients, hands started to hel | Patrika News

जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के अनुभव जानकर मदद के लिए उठने लगे हाथ

locationगुनाPublished: May 11, 2021 12:45:50 am

Submitted by:

Narendra Kushwah

दान में दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिलने के बाद कुल संख्या हुई 44मेडिकल किट दिए जाने का सिलसिला जारी

जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के अनुभव जानकर मदद के लिए उठने लगे हाथ

जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के अनुभव जानकर मदद के लिए उठने लगे हाथ,जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के अनुभव जानकर मदद के लिए उठने लगे हाथ,जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के अनुभव जानकर मदद के लिए उठने लगे हाथ

गुना. जिला अस्पताल केे कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों के अनुभव जानने के बाद लोग मदद के लिए सामने आने लगे हैं। पिछले दस दिनों में कई समाज सेवी व विभिन्न पेशे से जुड़े लोग मरीजों के लिए जरूरी दवाईयां व आवश्यक उपकरण अस्पताल की रेडक्रास संस्था को सौंप चुके हैं। जिसके बाद अस्पताल के कोविड वार्ड में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कुल संख्या 44 हो गई है। दो नए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हाल ही में दिए में मिले हैं।जो मरीजों के बेहद काम आ रहे हैं।
रेडक्रास के उप सचिव डॉ रामवीर सिंह रघुवंशी के अनुसार जिला चिकित्सालय में कोविड-19 लगने वाली आवश्यक सामग्री की पूर्ति में सहयोग के लिए जैन मिलन परिवार गुना द्वारा 25 वेपराइजर सौजन्य (वीर विजय जैन) 200नग एन-95 मास्क (सौजन्य महावीर इंटरनेशनल ) एवं डॉ विजय जैन रानी एक्सरे की ओर से 100 ऑक्सीमीटर दिए गए हैं। वहीं रजनीश शर्मा एवं उनके सहयोगी महावीर जैन, राजेश जैन, साकेत जैन, धर्मेंद्र बांझल, राजू छतरपुरिया द्वारा सेनिटाइजर पंप, डैड बॉडी कवर, डॉक्टर एपरेटाइन दान की गई। इनके अलावा एडवोकेट वरुण सूद व दिलीप राजपूज दो बार आवश्यक मेडिकल किट रेडक्रास को भेंट कर चुके हैं। जिनमें आवश्यक दवाएं, इंजेक्शन, नेबुलाइजर, स्टीम बाउल, मेडिकल ग्लब्स आदि सामग्री शामिल है।

इन्होंने भी दी मेडिकल सहायता
अपनी कर्मभूमि के लिए शिवपुरी अधिकारी मंच गुना से जुड़े लोगों ने भी जिला अस्पताल की काफी मदद है। इनके द्वारा दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के अलावा मेडिकल किट रेडक्रास को प्रदान की है।मदद करने वालों में दीपक शर्मा जिला विधिक सहायता अधिकारी, मदन मोहन मालवीय टी आई कोतवाली गुना, इंद्र कुमार शुक्ला सब रजिस्ट्रार गुना, आरबी गोयल सहायक संचालक, मबावि, गुना, मनोज भारद्वाज, सहा संचालक, मबावि गुना, अंकिता जैन एसडीएम गुना, रविनंदन शर्मा उप निरीक्षक गुना, केजी राठौर अभियोजन अधिकारी गुना, बीके माथुर आदिम जाति कल्याण विभाग, रवि बारेलिया आरटीओ, आशीष चतुर्वेदी कनिष्ठ आपुर्ति अधिकारी, आरके जैन उद्योग विभाग, गजेंद्र सिंह बुंदेला थाना प्रभारी धरनावदा, सुधीर शर्मा रेंजर आरोन, एसपी शर्मा डीई, म.प्र.विद्युत निगम, रोहित दीक्षित सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी, एम केगुप्ता एसडीओ पीडबल्यू डी, उमेश मिश्रा निरीक्षक, भागीरथ शाक्य उपनिरीक्षक, रूबी भार्गव उपनिरीक्षक, नवीन जैन, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, किरण सेंगर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, उपेन्द्र यादव रक्षित निरीक्षक, अवनीत शर्मा निरीक्षक, राजेश आर्य सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी शामिल हैं।

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की इस समय बहुत ज्यादा जरूरत
कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा ऐसे मरीज सामने आ रहे हैं जिन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही है। वर्तमान में भले ही कोविड वार्ड में करीब 120 पलंगों पर ऑक्सीजन की व्यवस्था हो गईहै। लेकिन भर्ती मरीजों की संख्या इससे कहीं अधिक है।कई मरीज ऐसे हैं जिन्हें ऑक्सीजन का ज्यादा फ्लो चाहिए और कुछ को कम।ऐसे में वे कम फ्लो वाले मरीजों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के जरिए ऑक्सीजन दी जा रही है।

अब तक किसने क्या दी सहायता
लायंस क्लब दृष्टि गुना ने 1 अलमारी, 16 एनोक्सापेरिन इंजेक्शन, 10 ऑक्सीजन मास्क, 20 हाई कंसट्रेटर मास्क
जतिन मेहता द्वारा 10 नेबुलाइजर
रजनीश शर्मा द्वारा 3 सेनिटाइजेशन मशीन, 15 डेडबॉडी कवर, 15 डॉक्टर्स ऐप्रिन
आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा 100 हैंड सेनिटाइजर बॉटल 100 एमएल
ेजेसीआई पायोनियर द्वारा 6 0 वेपोराइजर, 200 एन-95 मास्क
महावीर इंटरनेशनल द्वारा 200 फेस मास्क
जैन मिलने द्वारा 25 वैपोराइजर, 200 एन-95 मास्क
डॉ विजय जैन द्वारा 100 पल्स ऑक्सीमीटर
प्रदीप कुमार लोढा द्वारा 48 एलएमडब्ल्यूएच इंजेक्शन
मुनि सुब्रतनाथ सेवा समिति द्वारा आईबरमेक्टिन 12 एमजी की 500 स्ट्रिप टेबलेट
नीता तिवारी सुरुचि क्लब द्वारा 20 पीस वेपोराइजर, 500 मास्क
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो