scriptमक्का के खेत में जाकर लखमा और अनिता बाई को लगाया टीका | Lakhma and Anita Bai were vaccinated by going to the maize field | Patrika News
गुना

मक्का के खेत में जाकर लखमा और अनिता बाई को लगाया टीका

जिले में ढूंढ-ढूंढ कर लगाया जा रहा है कोरोना का टीका

गुनाOct 23, 2021 / 01:24 pm

Narendra Kushwah

मक्का के खेत में जाकर लखमा और अनिता बाई को लगाया टीका

मक्का के खेत में जाकर लखमा और अनिता बाई को लगाया टीका

गुना। जिले में टीकाकरण की रफ्तार को तेज करने के लिए ढूंढ-ढूंढ कर टीका लगाया जा रहा है। कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए. द्वारा निर्देश दिए गये हैं कि जो व्यक्ति प्रथम डोज का टीका लगवा चुके हैं, उन्हें द्वितीय डोज का टीका लगाया जाए। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य अमला, पंचायत सचिव ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को सूचीबद्ध कर उन्हें टीका लगा रहे हैं। ऐसे कई मामले बमोरी क्षेत्र में मिल रहे हैं। जब खरीफ की फसल में व्यस्तता के कारण लोग घरों में नहीं मिल रहे हैं। ऐसी दशा में उनकी पतारसी कर जहां पर वह मौजूद हैं, वही जाकर उन्हें कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। बमोरी क्षेत्र की ग्राम छिकारी में लखमा बाई तथा अनीता बाई खेती के काम से मक्का के भुट्टे तोडऩे गयी हैं। ग्राम पंचायत सचिव विजय सिंह राजपूत तथा स्टाफ नर्स उमा प्रजापति ने दोनों महिलाओं के खेत की जानकारी लेकर उबड़-खाबड़ रास्तों से चलते हुए उच्च कर्तव्य निष्ठा का परिचय दिया और मक्का के खेत में जाकर दोनों महिलाओं को टीका लगाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो