scriptलक्ष्मण ने अपनी ही पार्टी पर छोड़ा तीर, प्रियंका से बोले-हम भी हैं निशानेबाज | Laxman said to Priyanka - we are also shooters | Patrika News

लक्ष्मण ने अपनी ही पार्टी पर छोड़ा तीर, प्रियंका से बोले-हम भी हैं निशानेबाज

locationगुनाPublished: Nov 08, 2021 12:19:59 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

स्टेट फारवर्ड बयानों से सुर्खियां बंटोरने वाले चांचौड़ा विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह एक बार फिर चर्चा का केंद्र बिंदु बने हैं।

लक्ष्मण ने अपनी ही पार्टी पर छोड़ा तीर, प्रियंका से बोले-हम भी हैं निशानेबाज

लक्ष्मण ने अपनी ही पार्टी पर छोड़ा तीर, प्रियंका से बोले-हम भी हैं निशानेबाज

गुना. कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी पर तीरा छोड़ा है। उन्होंने प्रियंका गांधी द्वारा भाई-दूज पर किए गए ट्वीट पर री-ट्वीट करते हुए कहा हम भी निशानेबाज रहे हैं। उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है।
दरअसल, हमेशा अपने स्टेट फारवर्ड बयानों से सुर्खियां बंटोरने वाले चांचौड़ा विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह एक बार फिर चर्चा का केंद्र बिंदु बने हैं। हर बार की तरह इस बार भी उनकी बयानबाजी ही इसका कारण बनी है।
https://twitter.com/priyankagandhi/status/1456904109479456772?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/laxmanragho/status/1457014392638214146?ref_src=twsrc%5Etfw
यह है मामला
भाईदूज के दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने भाई राहुल गांधी को अनोखे अंदाज में भाईदूज की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पुरानी फोटो शेयर की। जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका के गले में एक हाथ डाले हुए हैं और अपने गले में कई मेडल पहने हुए हैं। इस पर प्रियंका ने लिखा है कि मुझे गर्व और खुशी है कि मेरे भाई करुणा, प्रेम और साहस के साथ सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं। आप सभी को भाईदूज की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रियंका ने आगे लिखा है कि ये तस्वीर उस समय की है जब मेरे भाई ने निशानेबाजी की प्रतियोगिता में ढेर सारे मेडल जीते थे। इस फोटो के नीचे लक्ष्मण सिंह ने लिखा- बहुत खूब! हम भी निशानेबाज रहे हैं। स्कूल में मेडल जीता था। भेंट का समय दीजिए। मिलता ही नहीं है।

ट्रेंडिंग वीडियो