scriptबैंकों में हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित, सोमवार को खुलेंगे बैंक , देखें वीडियो | Millions of transactions affected due to strike in banks,open Monday | Patrika News

बैंकों में हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित, सोमवार को खुलेंगे बैंक , देखें वीडियो

locationगुनाPublished: Jan 31, 2020 01:25:13 pm

Submitted by:

Amit Mishra

बैंकों में डाले ताले, हड़ताल पर बैंक कर्मचारी-प्रभावित हो सकता है करोड़ों का लेनदेन -दो दिन चलेगी बैंक स्ट्राइक

बैंकों में हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित, सोमवार को खुलेंगे बैंक

बैंकों में हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित, सोमवार को खुलेंगे बैंक

प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट….
गुना. राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी शुक्रवार से दो दिन के लिए हड़ताल पर चले गए। पहले दिन कर्मचारियों ने भारतीय स्टेट बैंक की व्यावसायिक शाखा में ताला डालकर बाहर विरोध प्रदर्शन किया। ये हड़ताल 31 जनवरी से शुरू होकर एक फरवरी तक चलेगी।

जमा सहित कई काम प्रभावित होंगे

बैंक कर्मचारी वेतन की एक सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। हड़ताल और रविवार की छुट्टी की वजह से बैंक तीन दिन बंद रहेंगे। इससे जिले में करीब 100 करोड़ रुपए का लेनदेन प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा चेक क्लीयरेंस, लोन, बैंक ड्राफ्ट, एनएफटी, निकासी और जमा सहित कई काम प्रभावित होंगे।

एटीएम खाली, लेनदेन में होगी दिक्कत
उधर, बैंकों में हड़ताल की वजह से लेनदेन बुरी तरह प्रभावित हो जाएगा। एक फरवरी को अधिकांश कर्मचारियों की वेतन आती है। बैंक बंद होने की स्थिति में कर्मचारी एटीएम से ही निकासी कर सकेंगे। लेकिन गुना में अधिकांश एटीएम खराब और बंद पड़े हैं। इससे उनको लेनदेन में दिक्कत आ सकती है।

बैंकों में हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित, सोमवार को खुलेंगे बैंक

अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी
गौरतलब है कि बैंक यूनियनों ने 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है। इसके लिए बैंक कर्मचारी लगातार विरोध-प्रदर्शन भी कर रहे हैं। जिस दिन केन्द्र सरकार अपना बजट (1 फरवरी को) पेश करेगी, उस दिन भी देश के बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद मार्च माह में 11, 12 एवं 13 मार्च को हड़ताल रहेगी। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि मांगें नहीं मानी गई तो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।


हड़ताल से माह की शुरुआत
फरवरी महीने में 8 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। इस बार फरवरी में 29 दिन होंगे। इसके अलावा 21 फरवरी को महाशिवरात्रि का भी त्योहार है। वहीं सरकारी बैंकों के कर्मचारी भी 1 फरवरी को हड़ताल पर रहेंगे जिससे बैंक का कामकाज प्रभावित होगा।


इन तारीखों पर बैंक रहेंगे बैंक
1 फरवरी-सरकारी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर
2 फरवरी-रविवार
8 फरवरी-शनिवार
9 फरवरी-रविवार
16 फरवरी- रविवार
21 फरवरी- महाशिवरात्रि
22 फरवरी- शनिवार
23 फरवरी-रविवार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो