scriptबारिश के समय में नपा ने खरीदी लाखों रुपए की नई फायर बिग्रेड | municipality bought fire brigade worth lakhs of rupees | Patrika News

बारिश के समय में नपा ने खरीदी लाखों रुपए की नई फायर बिग्रेड

locationगुनाPublished: Aug 08, 2019 04:09:14 pm

Submitted by:

Narendra Kushwah

पत्रिका पड़ताल :सुरक्षित रखने के नहीं हैं कोई इंतजामकरोड़ों रुपए की बजट वाली नपा कई सालों बाद भी फायर बिग्रेड रखने नहीं बना सकी भवन

news

बारिश के समय में नपा ने खरीदी लाखों रुपए की नई फायर बिग्रेड

गुना. जनता से विभिन्न टैक्स के जरिए करोड़ों रुपए की राशि वसूलने वाली नगर पालिका इस पैसे का कैसे दुरुपयोग कर रही है। इसका एक उदाहरण फायर ब्रिग्रेड सेक्शन में देखने को मिला है। गौर करने वाली बात है कि नगर पालिका के आपातकालीन बेड़े में एक और नई फायर बिग्रेड Fire Brigade vehicles शामिल हो गई है। अब इसे मिलाकर कुल 4 फायर बिग्रेड हो गई हैं। इनमें तीन बड़ी तथा एक छोटी फायर बिग्रेड शामिल है।

 

खास बात यह है कि नई फायर बिग्रेड नपा को जरुरत के समय न मिलकर बारिश के दौरान मिली है। जिससे खरीदी की टाइमिंग को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं दूसरी समस्या इन कीमती वाहनों को सुरक्षित रखने के लिए नपा के पास कोई इंतजाम नहीं हैं। जो नपा के जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली को उजागर कर रहे हैं। वर्तमान में एबी रोड स्थित स्थित पुराना कंट्रोल रूम प्रांगण में फायर बिग्रेडों को रखा जा रहा है। जहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं।

 

mp

किसी काम नहीं तो फिर क्यों खरीदी छोटी फायर
नगर पालिका ने करीब 5 साल पहले एक छोटी बिगे्रड खरीदी थी। जिसकी लागत नपा अधिकारी करीब 12 लाख बता रहे हैंं। खास बात यह है कि 12 लाख कीमत की इस फायर बिग्रेड ने आज तक एक भी आग नहीं बुझाई है। जानकारों का मानना है कि इसके टैंक की क्षमता मात्र 250 लीटर है। जो आग बुझाने के लिए पर्याप्त नहीं है। इसीलिए इसका उपयोग आज तक आग बुझाने में नहीं किया गया है।

 

बिग्रेड की खरीदी में बरती गई अनियमितता

वहीं इस फायर बिग्रेड में कई अन्य तकनीकी खामियां भी हैं। जिसके कारण यह फायर बिग्रेड खरीदी के बाद से ही अनुपयोगी खुले में रखी हुई है। कुल मिलाकर इसकी खरीदी पर खर्च किए गए 12 लाख बिना आग बुझाए ही पानी में चले गए हैं। खास बात यह है कि इस फायर बिग्रेड की खरीदी में बरती गई अनियमितता को लेकर आज तक किसी अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने सवाल नहीं उठाए हैं।

fire

फायर बिग्रेड खरीदने लाखों खर्च, टीनशेड लगाने पैसे नहीं
नगर की जनता से हर साल करोड़ों रुपए टैक्स वसूलने वाली नगर पालिका पर फायर बिग्रेड खरीदने तो भारी भरकम बजट है लेकिन इन्हें सुरक्षित रखने के लिए जरूरी टीनशेड लगाने तक को पैसे नहीं हैं। यही कारण है कि बीते कई सालों से फायर बिग्रेड खुले आसमान के नीचे बारिश से लेकर तेज धूप सहन कर रही हैं। जिससे फायर बिग्रेड की बॉडी पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।


यह बोले जिम्मेदार
नई फायर बिग्रेड की डिमांड काफी पहले भेजी थी। जो भोपाल से बनकर आई है। टेस्ंिटग के बाद कुछ कमी सामने आई थी जिसे ठीक होने में समय लगा। इसी वजह से डिलेवरी लेट हुई है। टीनशेड के लिए हमने आला अधिकारियों को अवगत करा दिया है।
सुलभ पाठक, सहायक इंजीनियर नगर पालिका गुना
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो