scriptचुनाव की घोषणा से पहले घर-घर दस्तक देने पहुंच रहे नेताजी, जानें चुनाव संबंधी अहम बातें | Netaji knocking door to door before elections, know important things | Patrika News

चुनाव की घोषणा से पहले घर-घर दस्तक देने पहुंच रहे नेताजी, जानें चुनाव संबंधी अहम बातें

locationगुनाPublished: Nov 22, 2021 05:28:55 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मी बढ़ी, वोटरों से बढ़ाने लगे नजदीकियां, समस्या सुनकर लगा रहे हैं अफसरों को फोन

चुनाव की घोषणा से पहले घर-घर दस्तक देने पहुंच रहे नेताजी, जानें चुनाव संबंधी अहम बातें

चुनाव की घोषणा से पहले घर-घर दस्तक देने पहुंच रहे नेताजी, जानें चुनाव संबंधी अहम बातें

गुना. त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत और नगरीय निकायोंं के चुनाव की तिथि घोषित होने से पहले नेताजी घर-घर दस्तक देने पहुंच रहे हैं। चुनाव नजदीक आते देख सुबह हो या शाम। गांव हो या शहर। किसी न किसी बहाने वे आमजन से मिलने पहुंचने लगे हैं। दादा, चाची, चाचा, भैया-भाभी कहकर नमस्कार करने के साथ चरण वंदना कर रहे हैं, उनकी एक ही गुहार रहती है कि बस आपका आशीर्वाद इस चुनाव में मिल जाए, पूरे पांच साल आपके क्षेत्र की करूंगा सेवा। जैसे ही कोई वोटर उनको समस्या बताता है, तो जिला पंचायत, जनपद पंचायत के सदस्य,ग्राम पंचायत के सरपंच या पंच और नगर पालिका के पार्षद कोई देरी न करके संबंधित अफसर को फोन लगाकर उस समस्या का तत्काल निराकरण करने के आग्रह के साथ-साथ संबंधित वोटर को प्रभावित करने में भी पीछे नहीं हैं। ऐसा नजारा श्रीराम कॉलोनी और कैंट क्षेत्र में ही नहीं गुना शहर के अधिकतर कॉलोनियों-मोहल्लों में ही नहीं छोटे-छोटे गांवों में देखा जा सकता है।

 

इस बार जिला और जनपद पंचायत के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के विधानसभा पद के दावेदार और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के एक सदस्य और उनकी मां, दो भाजपा की जिला कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण पदों पर रहे नेता, गुना विधायक के सुपुत्र, भाजपा प्रत्याशी रहे नेता की पत्नी और बेटे और एक युवा नेता समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के चुनाव में उतरने की खबर है।

पौने दो साल साल पहले कार्यकाल हो गया था खत्म
गुना नगर पालिका का कार्यकाल जनवरी 2020 में पूरा हो गया। उसके बाद शासन ने नगर पालिका में प्रशासक के पद पर सबसे पहली नियुक्ति तत्कालीन कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार की हुई। उसके बाद प्रशासक के रूप में तत्कालीन कलेक्टर एस. विश्वनाथन बने, तीसरे प्रशासक कुमार पुरुषोत्तम के बाद चौथे प्रशासक के रूप में वर्तमान कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए नियुक्त हैं। गुना नगर पालिका के अलावा कुंभराज, चांचौड़ा, बीनागंज, आरोन की नगर परिषद के चुनाव होना है। राघौगढ़ नगर पालिका का कार्यकाल समाप्त होने में अभी डेढ़ साल का समय बाकी है।

 

ऐसी समस्याएं बता रहे हैं लोग
-नालियां नहीं होने से क्षेत्र में भरा रहता है पानी।
– सीमेन्ट कांक्रीट सड़क नहीं हैं।
-पानी के बिल की राशि कम कराई जाए।
-बीपीएल कार्ड बनवाए जाएं।
-कुटीर दिलवाई जाए।
-पक्का नाला बनवाया जाए।
– राशन दिलाया जाए।


अध्यक्ष के पदों का आरक्षण किया गया
आगामी पंचायत चुनाव में जिले की 5 जनपद पंचायतों के 120 और जिला पंचायत के 18 वार्ड और जनपद अध्यक्षों के पदों का आरक्षण पूर्व में हो चुका है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण की प्रक्रिया जल्द होना है, उस पद पर लोगों की नजर रखी हुई है। अभी यह पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। पांच जनपद पंचायतों के किए गए आरक्षण के बाद चांचौड़ा जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद अजा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हुआ है। राघौगढ़ जनपद की अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए, बमोरी जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग महिला और आरोन जनपद पंचायत में अजजा वर्ग की महिला और गुना जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग के पुरुष के लिए आरक्षित किया गया है।

ये है जिपं सदस्यों का वार्ड आरक्षण

जिला पंचायत के वार्डों का परिसीमन के बाद वार्डों की संख्या 18 हो गई है। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए वार्ड 26 और 7 आरक्षित वार्ड 6 और 7 महिलाओं के लिए आरक्षित किया। अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए वार्ड 4, 9 और 16 आरक्षित इनमें से वार्ड 4 और 16 इस वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड ३, 8, 15, 17 और 18 आरक्षित है। इनमें से इसी वर्ग की महिलाओं को वार्ड 8, 15 और 17 आरक्षित है। अनारक्षित वार्ड एक, पांच, 10, 11, 12, 1३ और 14 रखा है। इसमें से सामान्य वर्ग या अनारक्षित वर्ग की महिलाओं को वार्ड 15, 11 और 12 आरक्षित किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि परिसीमन के बाद से गुना में ग्राम पंचायतों की बढ़कर 470 हो गई है। ग्राम पंचायतों में भी चौपालों के जरिए वोटों की राजनीति तेज हो गई है।

त्रिस्तरीय पंचायतों में ऐसे रहेगा आरक्षण
5 जनपदों में से 4 जनपद महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। इसी तरह 18 वार्डों में से 10 वार्ड केवल महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस बार इन बड़े पदों पर महिलाओं को 50 प्रतिशत से अधिक सीटों पर चुनाव लडऩे का अवसर मिलेगा।

सावधान रहें, कहीं आपके साथ भी हो सकता है ऐसा हनीट्रेप

चौपालों पर तेज हुई चर्चा
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की भी तिथि अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन यहां के चुनाव के लिए राजनीतिक माहौल काफी तेजी से गरमाने लगा है। गांवों में चौपालों पर सरपंच, पंच, जनपद सदस्य को लेकर चर्चाएं चल निकली हैं। आरक्षण के अनुसार प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा है। साथ ही चुनाव नजदीक आते ही दूसरे गुटों के लोगों को फंसाने का खेल भी गांव-गांव में शुरू हो गया है। सरपंच या पंच पद के दावेदारों के गलत कृत्यों की शिकायत कलेक्टर-एसपी तक की जाने लगी है।

कोरोना अलर्ट-एमपी में लगातार बढ़ रहे कोरोना केस, तीसरी लहर का खतरा

ऐसे तय होती है नगर पालिका गुना में प्रत्याशियों की संख्या


-नगर पालिका में ३7 वार्ड हैं, जहां पार्षद लड़ेगे।
-सवर्णों का 54 प्रतिशत में वार्ड 21आते हैं जिन पर चुनाव लड़ा जाएगा।
-ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण में वार्ड 9 आते हैं।
– एससीएसटी के 18 प्रतिशत आरक्षण में वार्ड 7 आते हैं।
-कुल ३7 सीटों में से 50 प्रतिशत पर महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो