scriptनहीं मिला यूरिया, किसानों ने लगाया जाम | Not found urea, farmers planted jam | Patrika News

नहीं मिला यूरिया, किसानों ने लगाया जाम

locationगुनाPublished: Dec 15, 2018 08:59:44 pm

Submitted by:

brajesh tiwari

शनिवार को दोपहर में जब पत्रिका टीम नानाखेड़ी मंडी स्थित वितरण केन्द्र पर पहुंची तो वहां सैंकड़ों किसान भूखे प्यासे लाइन में लगे थे। इनमें महिलाएं भी शामिल थी। जबकि वितरण केन्द्र पर ताला लटका हुआ था।

ptrika news

शनिवार को दोपहर में जब पत्रिका टीम नानाखेड़ी मंडी स्थित वितरण केन्द्र पर पहुंची तो वहां सैंकड़ों किसान भूखे प्यासे लाइन में लगे थे। इनमें महिलाएं भी शामिल थी। जबकि वितरण केन्द्र पर ताला लटका हुआ था।

गुना. जिले में खाद की किल्लत के चलते परेशान किसानों को आक्रोश शनिवार को फूट पड़ा और परेशान किसानों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। इसके बावजूद कोई भी जि मेदार अधिकारी उनकी समस्या सुनने नहीं पहुंचा, पुलिस ने पहुंचकर किसानों को सड़क से हटाया। उल्लेखनीय है कि पिछले करीब एक पखवाड़े से किसान यूरिया लेने के लिए मशक्कत कर रहे हैं। रात-रात भर खुले में बिताने और कई-कई घंटों तक लाइन में लगे रहने के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में अब किसानों का सब्र टूटने लगा है और कभी भी किसान बड़ा आंदोलन कर सकते हैं। शनिवार को दोपहर में जब पत्रिका टीम नानाखेड़ी मंडी स्थित वितरण केन्द्र पर पहुंची तो वहां सैंकड़ों किसान भूखे प्यासे लाइन में लगे थे। इनमें महिलाएं भी शामिल थी। जबकि वितरण केन्द्र पर ताला लटका हुआ था। किसानों ने बताया कि शुक्रवार शाम के बाद से ताला नहीं खुला है और शनिवार को खाद का वितरण भी नहीं किया गया। इस बारे में कलेक्टर विजय दत्ता ने कहा, खाद की परेशानी है। मैं दिखवा लेता हूं केंद्र क्यों बंद है।
किसानों ने कहा-आधी रात से लाइन
किसानों आधी रात के बाद से लाइन में लगे हुए थे। कई किसानों ने अपने हाथों में गुरूवार व शुक्रवार की पर्ची कटी हुई दिखाईं। इसके बाद भी उन्हें खाद नहीं दिया गया। पर्चियां काटने के साथ ही अंगूठे पर नीली स्याही से निशान भी लगाए हैं, निशान मिटने के डर से किसान ठीक से हाथ भी नहीं धो पा रहे हैं।
सरकारी आई नहीं, प्राईवेट में मिली खाद
शनिवार को सरकारी खाद नहीं आई, जिसके कारण वितरण भी नहीं किया गया। लेकिन प्राईवेट में व्यापारियों के यहां से खाद बांटी गई। गुना में व्यापारियों के लिए 6 ट्रक खाद पहुंची। दूसरी ओर सरकारी केन्द्र पर किसान खाद की आस में बंद दरवाजे के बाहर ही लाइन लगाकर बैठे नजर आए।
किसानों ने एबी रोड पर लगा दिया जाम
दोपहर 3 बजे तक भी जब खाद नहीं मिला तो नाराज किसान नेशनल हाईवे पर पहुंच गए। उन्होंने सड़क पर बैठकर हाईवे को जाम कर दिया। करीब 25 मिनिट तक हाईवे जाम रहा। इस दौरान दोनों से वाहनों की आवाजाही रुकी रही। वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। इसके बाद कैंट टीआई उमेश मिश्रा पहुुंचे और किसानों को समझाइश देकर जाम खुलवाया। इसके बाद भी किसानों को शाम तक खाद नहीं मिल सकी।
100 से 150 रुपए महंगी मिली खाद
सरकारी खाद 272 रुपए बोरी की दर से मिल रही है। लेकिन व्यापारी इसे महंगे दामों पर बेच रहे हैं। जबकि तहसीलदार का कहना है कि व्यापारी भी उसी रेट पर बेचेगा, जिस पर सरकारी केन्द्र से मिल रहा है। यहां व्यापारी एक बोरी पर करीब 100 से 150 रुपए अधिक ले रहे हैं और कोई देखने वाला भी नहीं है। किसानों ने की सुध लेने कोई प्रशासनिक अधिकारी भी नहीं पहुंचा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो