scriptओपीडी का समय सुबह 9 बजे का, डॉक्टर पहुंचे 10.30 बजे, मरीज होते हैं परेशान | OPD time is 9 am, doctor arrives at 10.30 am, patients are worried | Patrika News

ओपीडी का समय सुबह 9 बजे का, डॉक्टर पहुंचे 10.30 बजे, मरीज होते हैं परेशान

locationगुनाPublished: Jun 03, 2023 09:26:51 pm

Submitted by:

Narendra Kushwah

जिला अस्पताल के हाल : मरीजों ने कहा- डॉक्टर न आने की शिकायत कहां करें

ओपीडी का समय सुबह 9 बजे का, डॉक्टर पहुंचे 10.30 बजे, मरीज होते हैं परेशान

ओपीडी का समय सुबह 9 बजे का, डॉक्टर पहुंचे 10.30 बजे, मरीज होते हैं परेशान,ओपीडी का समय सुबह 9 बजे का, डॉक्टर पहुंचे 10.30 बजे, मरीज होते हैं परेशान,ओपीडी का समय सुबह 9 बजे का, डॉक्टर पहुंचे 10.30 बजे, मरीज होते हैं परेशान

गुना. जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार ने डॉक्टरों की कमी को काफी हद तक पूरा कर दिया है। इसके बावजूद मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। ओपीडी समय में हर दिन का रवैया है कि डॉक्टर और अन्य स्टॉफ नहीं पहुंचता है। शासन से ओपीडी समय सुबह 9 बजे तय किया है। इस समय पर डॉक्टर और अन्य स्टॉफ को अस्पताल में मौजूद होना चाहिए। लेकिन डॉक्टर अपने घर से 10.30 बजे तक अस्पताल पहुंचते हैं। मरीज उनके इंतजार में घंटों बैठे रहते हैं।
आंखों देखा हाल

पत्रिका टीम ने गुरुवार को सुबह 9 बजे से दो घंटे तक अस्पताल में रुककर स्टॉफ पर नजर रखी। इस दौरान पता चला कि डॉक्टर और अन्य स्टॉफ समय पर नहीं आता है। वहीं हर माह की पहली तारीख को काम की शुरूआत वंदे मातरम से होती है, लेकिन न तो सिविल सर्जन समय पर आए और न ही डॉक्टर इसलिए राष्ट्रगीत नहीं हो पाया। अस्पताल के हाल थे कि कई डॉक्टर तो सुबह हस्ताक्षर कर वापस चले गए। वहीं ज्यादातर डॉक्टर के चैंबर खाली थे। इस दौरान कई डॉक्टर और स्टॉफ की देरी से आने और घर चले जाने की तस्वीरे पत्रिका के कैमरे में कैद हुई।
ओपीडी कक्ष के बाहर 9.26 बजे ताला लगा था। लेबर रूम में डॉ. चांदनी अपनी सेवाएं दे रहीं थी। वहीं डीईआईसी भवन में अलग से संचालित ओपीडी में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। इसके अलावा जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र की 10.04 बजे तक पूरी यूनिट खाली थी। डीईआईसी प्रबंधक विनीता सोनी, डेंटर डॉ. हृदेश गुप्ता सहित पूरा स्टॉफ मौजूद नहीं मिला।
दंत रोग विशेषज्ञ डॉ अरुण प्रकाश धाकड़ सुबह 8.50 पर अस्पताल पहुंचे और आरएमओ के चैंबर में रखे हाजिरी रजिस्टर में साइन कर वापस चले गए। उनकी दंत विंग काफी देर तक खाली रही।
कब कौन आया

डॉ. अशोक कुमार 9.34 बजे पहुंचे। इसी तरह शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ पीसी वर्मा भी देरी से 10.26 बजे अस्पताल पहुंचे । डॉ. मनोज गुप्ता 9.33 बजे ओपीडी में पहुंचे। डॉ. मनीष जैन राउंड पर थे। डॉ. आरएस भाटी और डॉ. गौरव तिवारी छुट्टी पर थे। डॉ. सोबरन राय भी देरी से पहुंचे।
जिला अस्पताल की ओपीडी में 9.30 बजे तक एक भी डॉक्टर नहीं आए थे। हालांकि मरीज कतार लगाकर डॉक्टर के आने इंतजार में बैठे हुए थे। वहीं कुछ मरीज डॉ. राहुल श्रीवास्तव और डॉ. गौरव रघुवंशी का इंतजार करते ओपीडी के बाहर मिले।
समय पर डॉक्टर के न आने और वंदे मातरम से काम की शुरूआत न होने संबंधी जानकारी आपके माध्यम से मिली है। हम इसको दिखवाएंगेे और सिविल सर्जन को भी जानकारी देंगे।

डॉ. आनंद शर्मा, आरएमओ जिला अस्पताल, गुना
ओपीडी का समय सुबह 9 बजे का, डॉक्टर पहुंचे 10.30 बजे, मरीज होते हैं परेशान
ओपीडी का समय सुबह 9 बजे का, डॉक्टर पहुंचे 10.30 बजे, मरीज होते हैं परेशान

ट्रेंडिंग वीडियो