scriptपचायत चुनाव: 18 वार्डों में से 10 वार्ड केवल महिलाओं के लिए आरक्षित | Panchayat elections: 10 out of 18 wards reserved for women only | Patrika News

पचायत चुनाव: 18 वार्डों में से 10 वार्ड केवल महिलाओं के लिए आरक्षित

locationगुनाPublished: Jan 31, 2020 10:31:35 am

Submitted by:

Mohar Singh Lodhi

दो नगर परिषदों के 30 वार्डों के लिए किया आरक्षण, मधुसूदनगढ़ परिषद के आरक्षण पर रोक, आरोन का बाद में होगा

पांच जनपद अध्यक्ष पदों में से चार और 18 में से 10 वार्ड महिलाओं को आरक्षित

पांच जनपद अध्यक्ष पदों में से चार और 18 में से 10 वार्ड महिलाओं को आरक्षित

गुना। तीन दिन पहले सरंपच और पंच पदों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पांच जनपद अध्यक्ष और जिला पंचायत के 18 वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया को गुरुवार को पूरा गया। 5 जनपदों में से 4 जनपद महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। इसी तरह 18 वार्डों में से 10 वार्ड केवल महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस बार इन बड़े पदों पर महिलाओं को 50 प्रतिशत से अधिक सीटों पर चुनाव लडऩे का अवसर मिलेगा।

अध्यक्षों के पदों का आरक्षण किया गया
दरअसल, आगामी पंचायत चुनाव को लेकर जिला पंचायत के कार्यालय परिसर में जिले की 5 जनपद पंचायतों के 120 और जिला पंचायत के 18 वार्ड और जनपद अध्यक्षों के पदों का आरक्षण किया गया।

पुरुष के लिए आरक्षित किया गया
पांच जनपद पंचायतों के किए गए आरक्षण के बाद चांचौड़ा जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद अजा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हुआ है। राघौगढ़ जनपद की अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए, बमोरी जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग महिला और आरोन जनपद पंचायत में अजजा वर्ग की महिला और गुना जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग के पुरुष के लिए आरक्षित किया गया है।

परिचितों को संपर्क साधना शुरू कर दिया
उधर, नवीन कलेक्ट्रेट परिसर में नगर परिषद कुंभराज और चांचौड़ा के वार्डों के आरक्षण की भी प्रक्रिया पूरी की गई। इसी के साथ पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। गांवों में सरपंच से लेकर जनपद अध्यक्षों के उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों और परिचितों को संपर्क साधना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी चुनाव की तिथि घोषित नहीं की है।


पहले ये थी अध्यक्षों के आरक्षण की स्थिति
गुना जनपद अनारक्षित महिला थी। अब सामान्य हो गई है। आरोन अनारक्षित, चांचौड़ा एससी महिला, राघौगढ़ एसटी महिला और बमोरी ओबीसी महिला के लिए आरक्षित था। आरक्षण के बाद सभी जगह की स्थिति बदल जाएगी।


ये है जिपं सदस्यों का वार्ड आरक्षण
जिला पंचायत के वार्डों का परिसीमन के बाद वार्डों की संख्या 18 हो गई है। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 2, 6 और 7 आरक्षित। वार्ड 6 और 7 महिलाओं के लिए आरक्षित किया। अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 4, 9 और 16 आरक्षित। इनमें से वार्ड 4 और 16 इस वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 3, 8, 15, 17 और 18 आरक्षित है। इनमें से इसी वर्ग की महिलाओं को वार्ड 8, 15 और 17 आरक्षित है।


अनारक्षित वार्ड एक, पांच, 10, 11, 12, 13 और 14 रखा है। इसमेें से सामान्य वर्ग या अनारक्षित वर्ग की महिलाओं को वार्ड 1, 5, 11 और 12 आरक्षित किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि परिसीमन के बाद से गुना में ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़कर 470 हो गई है। इनमें आरक्षण की प्रक्रिया 27 को पूरी हो चुकी है।


नगर परिषद चांचौड़ा-कुंभराज में आरक्षण
कलेक्ट्रेट में गुरुवार को नगर परिषद कुंभराज और चांचौड़ा-बीनागंज में वार्ड आरक्षण किया गया। यहां कुल 15-15 वार्डों का आरक्षण था। नगर परिषद आरोन के आरक्षण के लिए अधिसूचना नहीं निकाली गई। जबकि नवगठित नगर परिषद मधुसूदनगढ़ में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया है। नवीन कलेक्ट्रेट भवन में वार्ड आरक्षण प्रक्रिया को डिप्टी कलेक्टर आरबी सिंडोस्कर ने पूरी कराई।


नगर परिषद चांचौड़ा
चांचौड़ा-बीनागंज नगर में 15 वार्ड हैं। जन संख्या 21876 है। एससी वर्ग की संख्या 3408, एसटी वर्ग की संख्या 680। 25 प्रतिशत वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित हैं।
अनुसूचित जाति के लिए 14 और 15 नंबर के दो वार्ड आरक्षित, इनमें से 14 नंबर महिला को आरक्षित है।
अनुसूचित जन जाति के लिए कोई वार्ड आरक्षित नहीं है।
ओबीसी के वार्ड 1, 6, 4 और 12 सहित चार वार्ड आरक्षित। 1 और 6 नंबर वार्ड महिला को आरक्षित।

अनारक्षित वार्ड क्रमांक 2, 3, 5, 7, 8, 9, 10, 11 और 13 रहेंगे। इनमें से 2, 5, 8 और 9 नंबर का वार्ड महिला के लिए आरक्षित रहेंगे


नगर परिषद कुंभराज
कुंभराज नगर परिषद में 15 वार्ड हैं। जन संख्या परिसीमन 2014 के अनुसार जन संख्या 19693 हैं। एससी की संख्या 2759 है। एसटी की संख्या 1174 है। ओबीसी के 4 वार्ड आरक्षित हैं। शेष अनारक्षित हैं।
अनुसूचित जाति के लिए वार्ड एक और दो आरक्षित। दो नंबर वार्ड महिला के लिए आरक्षित किया है।


अनुसूचित जन जाति के लिए एक वार्ड 8 नंबर आरक्षित किया है।
ओबीसी के 4 वार्ड आरक्षित हैं, वार्ड 4, 10, 11 और 14 नंबर आरक्षित हैं। वार्ड 4 और 10 नंबर महिला उम्मीदवारों को आरक्षित किया है।


अनारक्षित वार्ड नंबर 3, 5, 6, 7, 9, 12, 13 और 15 रहेंगे। इनमें से 9, 12, 13 और 15 महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो