नाव में भगवान राम और लक्ष्मण को देखने उमडा़ जनसैलाब
केवटराज की झांकी रही चल समारोह का विशेष आकर्षण
महाराज निषादराज जयंती पर निकला भव्य चल समारोह
गुना
Published: April 07, 2022 01:58:17 am
गुना। महाराज निषाद राज जयंती पर बुधवार को शहर में भव्य चल समारोह निकाला गया। इस अवसर पर समाज का परिचय सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष शिवप्रसाद मांझी ने बताया महाराज निषाद राज जयंती के उपलक्ष्य में शहर में विगत सालों से निषाद राज जयंती का कार्यक्रम जोर शोर से मनाया जाता है। इस बार भव्य चल समारोह शहर के शहर के हनुमान चौराहा से गाजे-बाजे के साथ आरंभ हुआ। जो हाट रोड, रपटा, शीतला माता मंदिर, कर्नलगंज होते हुए अंबेडकर भवन पर पहुंचा। यहां महाराज की महाआरती, प्रसादी वितरण के उपरांत समाज के युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें जिलेभर से बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भागीदारी की।
जुलूस में समाज के युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल हुए। इस दौरान जुलूस के सबसे आगे अश्वारोही धर्मध्वजा लेकर चल रहे थे। वहीं उनके बग्गी में महाराज निषाद की बड़ी तस्वीर सुशोभित हो रही थी। उसके पीछे डीजे पर चल रहे धार्मिक भजनों पर समाज के युवक झूम गा रहे थे। जुलूस में भगवान राम एवं केवटराज की भव्य झांकी शहर में आकर्षक का केंद्र रही।
रजक महासमाज ने किया चल समारोह का स्वागत
इधर रजक महासमाज संगठन द्वारा महाराज निषादराज जयंती चल समारोह का स्वागत स्थानीय हाट पर पुष्पवर्षा और माल्यार्पण के द्वारा किया गया। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश रजक ने बताया कि चल समारोह पर पुष्प वर्षा की गई और दूसरा भाग निषाद राज महाराज के माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मण भड़ेरिया, राजेश रजक, राजकुमार रजक, राकेश नोनेरिया, बंटी झाला, दिनेश रजक, रामपाल रजक, छोटे लाल रजक, दीपक रजक आदि उपस्थित थे।

नाव में भगवान राम और लक्ष्मण को देखने उमडा़ जनसैलाब
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
