scriptpossibility of rebellion in guna raghogarh bjp leader | भाजपा नेता का ऐलान, टिकट नहीं मिली तब भी लड़ेंगे चुनाव | Patrika News

भाजपा नेता का ऐलान, टिकट नहीं मिली तब भी लड़ेंगे चुनाव

locationगुनाPublished: Aug 26, 2023 03:07:37 pm

Submitted by:

Manish Gite

मध्यप्रदेश में एक और भाजपा नेता कर सकता है बगावत...। राघौगढ़ में चुनाव लड़ने का किया ऐलान...।

raghogarh.png

मध्यप्रदेश में दल बदलने का सिलसिला जारी है, जबकि चुनाव से पहले भाजपा में बगावत के सुर उभरने लगे हैं। सिंधिया के हीरेंद्र सिंह (बंटी बना) के बगावती सुर से भाजपा में खलबली मच गई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी माने जाने वाले हीरेंद्र सिंह (बंटी बना) ने राघौगढ़ सीट से दावेदारी ठोंक दी है। हीरेंद्र सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कार्यकर्ताओं से कह रहे हैं कि वे भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे, भाजपा टिकट नहीं देती है, तब भी चुनाव लड़ेंगे।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.