scriptबारिश के बाद इस जिले में खिली धूप, दिन का पारा 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचा | Rain in guna | Patrika News

बारिश के बाद इस जिले में खिली धूप, दिन का पारा 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

locationगुनाPublished: Sep 15, 2019 04:30:14 pm

Submitted by:

Manoj vishwakarma

बारिश का असर: खेतों में खड़ी-खड़ी बर्बाद हो गई सोयाबीन की फसल

तीन दिन बाद खिली धूप, लेकिन भौंरा नदी उफान पर रही, अब फसलों में दिखने लगा नुकसान

तीन दिन बाद खिली धूप, लेकिन भौंरा नदी उफान पर रही, अब फसलों में दिखने लगा नुकसान

गुना. तीन दिन की भारी बारिश के बाद शनिवार को मौसम साफ हो गया और दोपहर तक खूब धूप खिली रही। इससे दिन का पारा भी चढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा। इसके बाद भी किसानों को राहत नहीं मिल पाई। गांवों में जहां फसलें चौपट पड़ी हैं, वहीं हवा लगने से कच्चे मकान गिर गए हैं। कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने नुकसान का सर्वे करने टीम भेज दी हैं, लेकिन लगातार बारिश के बाद से नुकसान और भी ज्यादा बढ़ सकता है।

कलेक्टर लाक्षाकार ने बताया, अब तक दो हजार हेक्टेयर की फसल खराब हो चुकी है। जहां फसलों में २५ प्रतिशत से अधिक नुकसान हैं। उनका सर्वे करा रहे हैं। अब तक जो आंकड़े सामने आए हैं, उनमें चांचौड़ा तहसील में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। जिले में ८० से ९० प्रतिशत किसानों ने सोयाबीन की बोवनी की थी और अब फसल पकने पर आई, लेकिन भारी बारिश से फसल खराब हो गई है। कई जगह तो सोयाबीन के पौधों में पलियां अंकुरित होने लगी है। नुकसान की तहसीलवार रिपोर्ट तैयार हो रही है। इसमें करीब २० से २५ हजार हेक्टेयर की फसल खराबी का आंकड़ा आ रहा है। लेकिन बारिश के चलते सर्वे नहीं हो पाया। पानी खुलने के बाद सर्वे हो सकेगा।
इसलिए बढ़ा हुआ है भौंरा नदी का जल स्तर, रास्ता बंद

गुना-फतेहगढ़ मार्ग की प्रमुख भौंरा नदी का जलस्तर दिनभर बारिश बंद होने के बाद भी कम नहीं हुआ। ुशनिवार शात तक पुल के ऊपर तीन फीट पानी था। इस वजह से फतेहगढ़ का रास्ता बंद है। दरअसल, इस नदी में बमोरी के ३ बड़े बांधों का पानी आ रहा है। इसमें रामपुर, मकरावदा और बाडियानाला की वेस्टवीयर से पानी आ रहा है। तीनों ही बांध फुल हैं। इनमें काफी ज्यादा पानी रुका हुआ है और जो वेस्टवीयर से बाहर निकल रहा है। इस वजह से भौंरा नदी में पानी कम नहीं हुआ। रविवार तक फतेहगढ़ का ये मार्ग खुल सकता है।
अतिवर्षा से पार्षद सहित ग्रामीणों के मकान गिरे

कुंभराज . शनिवार को अतिवर्षा के चलते नगर में कई कच्चे घर गिर गए। दुर्घटना के दौरान एक महिला व बच्चा मलबे में दब गया। घायल महिला को उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया गया है। जानकारी के मुताबिक वार्ड 10 में कन्हैया बुनकर का घर गिर गया। इसके अलावा वार्ड श्रीलाल गुर्जर का मकान गिर गया। जिसकी पत्नी प्रेमबाई गुर्जर पार्षद है। इस घटना में उसका बच्चा मलबे में दब गया था जिसे बाहर निकाल लिया गया। वहीं महेश राणा का मकान गिरा जिसमें उसकी उसकी पत्नी आशा बाई दब गई। जिसे बमुश्किल बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर तहसीलदार अतुल शर्मा ने मौके पर पटवारी को भेजकर नुकसान का सर्वे करा लिया है। शर्मा के मुताबिक सभी पीडि़त लोगों को शासन से मिलने वाली आर्थिक सहायता दिलवाई जाएगी।
पूर्वानुमान: आज भी भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने १५ सितंबर की सुबह तक का पूर्वानुमान दिया है। इसके तहत गुना में भारी बारिश का अलर्ट है। हालांकि अतिवृष्टि १० जिलों में हो सकती हैं। वहां के लिए रेड अलर्ट घोषित किया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को सुबह तक हवाओं की गति १८ किमी प्रति घंटा और तापमान अधिकतक २७ डिग्री एवं न्यूनतम २३ डिग्री रह सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो